साउथ अफ्रीका संग मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका... इस स्टार गेंदबाज को नेट्स में लगी चोट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 स्टेज का मुकाबला खेलना है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम का एक स्टार क्रिकेटर चोटिल हो गया है, जो टीम के लिए चिंता का सबब है.

Advertisement
सिराज की चोट ने बढ़ाई टेंशन (Photo: Getty) सिराज की चोट ने बढ़ाई टेंशन (Photo: Getty)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. सूर्यकुमर यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने चारों ग्रुप मुकाबले जीते और टॉप पर रहकर सुपर-8 में जगह बनाई. भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले जीते.

अब भारतीय टीम सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का सामना करेगी. भारत का पहला मुकाबला 22 फरवरी (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्धारित है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज नेट्स सेशन के दौरान चोटिल हो गए, जिससे टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई.

Advertisement

मोहम्मद सिराज को आखिरी समय में स्क्वॉड में शामिल किया गया था क्योंकि हर्षित राणा चोटिल होन के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. सिराज ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच खेला है, लेकिन सुपर-8 स्टेज में उनका फिट रहना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है.

सिराज कैसे हुए चोटिल?
RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को नेट्स में हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी कर रहे थे. इस दौरान हार्दिक का एक झन्नाटेदार शॉट उनके घुटने पर लगा. इसके चलते सिराज लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि वह दर्द से कराहते नजर आए.

मोहम्मद सिराज ने लंबे अंतराल के बाद भारत की टी20 टीम में वापसी की थी और यूएसए के खिलाफ मैच में 29 रन देकर तीन विकेट झटके. इसके बाद उन्हें नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में बेंच पर बैठाया गया. सुपर-8 में भारत की ओर से पेस बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी एक बार फिर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह संभालते नजर आ सकते हैं.

Advertisement

हालांकि 15 सदस्यीय स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज ही एकमात्र बैकअप तेज गेंदबाज हैं, ऐसे में उनकी चोट टीम के लिए चिंता का सबब बन गई है. अब सबकी नजर मेडिकल अपडेट पर टिकी है कि क्या सिराज साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं.

टी20 विश्व कप में भारत का फुल स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement