अभिषेक IN, कुलदीप की सरप्राइज एंट्री... भारतीय प्लेइंग-11 में फेरबदल तय! पाकिस्तान उतारेगा पांच स्पिनर्स

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, इस पर फैन्स की निगाहें हैं. भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट हो चुके हैं. अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में भाग नहीं ले पाए थे.

Advertisement
अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ धूम मचाने को तैयार. (Photo: Getty) अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ धूम मचाने को तैयार. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (15 फरवरी) को ग्रुप स्टेज का हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है. यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे निर्धारित है, वहीं पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जानी है.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्होंने 14 फरवरी को नेट-प्रैक्टिस भी किया था. अभिषेक पेट में संक्रमण के चलते पूरी तरह फिट नहीं थे, इसी कारण वो नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले. अभिषेक की वापसी के चलते संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जाना तय है.

Advertisement

आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के मुफीद मानी जाती है, ऐसे में भारतीय टीम चाइनामैन कुलदीप यादव को भी इस मैच में उतार सकती है. यानी भारतीय प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर्स दिख सकते हैं. कुलदीप यदि खेलते हैं, तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ा सकता है. वहीं जसप्रीत बुमराह के साथ हार्दिक पंड्या नई गेंद से बॉलिंग कर सकते हैं. साथ ही भारत के पास पेस बॉलिंग डिपार्टमेंट में शिवम दुबे का विकल्प भी मौजूद रहेगा.

पाकिस्तानी टीम की ये रणनीति!
उधर पाकिस्तानी टीम इस मैच में पांच स्पिनर्स शादाब खान, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सैम अयूब और मोहम्मद नवाज के साथ उतर सकती है. इसके अलावा सैम अयूब भी हालिया दिनों में अच्छी खासी गेंदबाजी कर रहे हैं. यानी पाकिस्तान के पास पांचवां स्पिन विकल्प भी रहेगा. मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को उनका तुरुप का पत्ता माना जा रहा है. पाकिस्तानी टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ भी यही रणनीति अपनाई थी, जिसमें वो पांच स्पिनरों के साथ उतरे थे.

Advertisement

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच को लेकर कहा, 'रविवार को जब हम खेल शुरू करेंगे तो पेट में गुदगुदी होगी. लेकिन ये बताना चाहता हूं कि कोई दबाव नहीं है, कोई घबराहट नहीं है. यह एक बड़ा अवसर है.'

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली अगा ने कहा, 'मुझे नींद तो नहीं आई, लेकिन मेरी दाढ़ी के कुल बाल सफेद हो गए हैं. जब आप अपनी टीम के कप्तान होते हैं और 250-260 मिलियन लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो यह एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है.  जब आप अपने देश के लिए भाग ले रहे होते हैं और अपनी टीम के कप्तान होते हैं, तो आप जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते.'

मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव.

मुकाबले में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement