अगर बारिश से धुला भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा चैम्पियन? जानें पूरा समीकरण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अब तक न्यूजीलैंड को हरा नहीं पाई है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलेैंड के खिलाफ तीनों मैच गंवाए हैं. अब भारतीय टीम फाइनल जीतकर इस सूखे को खत्म करना चाहेगी.

Advertisement
भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला जाना है. (Photo: BCCI) भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला जाना है. (Photo: BCCI)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च (रविवार) को होना है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की निगाहें हैं. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सात रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से पराजित किया था.

Advertisement

भारतीय टीम चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है. वो 2007, 2024 में खिताबी जीतने में सफल रही थी. वहीं 2014 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को श्रीलंका ने पराजित किया था. अब भारतीय टीम का लक्ष्य तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर है. दूसरी ओर कीवी टीम ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है.

हालांकि फैन्स के मन में एक बड़ा सवाल है- अगर फाइनल मुकाबले में बारिश हो गई तो क्या होगा? अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल Council (ICC) ने पहले से ही खास इंतजाम किए हैं. अगर बारिश या किसी अन्य वजह से 8 मार्च को नतीजा नहीं निकल पाता है तो भी टेंशन लेने की जरूर नहीं है.

रिजर्व डे भी धुला तो क्या होगा?
आईसीसी ने इस मैच के लिए रिजर्व-डे भी रखा है. बारिश या अन्य वजहों के चलते रविवार को मिनिमम 10-10 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता है तो मैच रिजर्व-डे (9 मार्च) में जाएगा. रिजर्व-डे में मुकाबला वहीं से शुरू होगा, जहां रुका था. यदि रिजर्व डे में भी बरसात का खलल पड़ता है और मिनिमम 10-10 ओवर्स का खेल संभव नहीं हो पाता तो भारत और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. 

Advertisement

आईसीसी के नियमानुसार टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में डीएलएस नियम से नतीजा निकालने के लिए 10-10 ओवर्स का खेल होना अनिवार्य है. आईसीसी की कोशिश 8 मार्च को ही मैच पूरा कराने की रहेगी. तभी तो आईसीसी ने मैच वाले दिन और रिजर्व डे दोनों के लिए 120-120 मिनट का अतिरिक्त समय रखा है. रिजर्व डे में मैच वहीं से शुरू होगा, जहां रुका था. एक बार टॉस हो गया तो मैच 'लाइव' माना जाएगा.

अब तक केवल एक बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल पूरी तरह रद्द हुआ है. यह घटना आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2002 में हुई थी, जब भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया फाइनल बारिश की वजह से दो दिनों में भी पूरा नहीं हो पाया था. उस समय दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया था.

वैसे बता दें कि रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. accuweather.com के मुताबिक 8 मार्च को अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है. जबकि 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement