T20 WC Ind vs Pak: महामुकाबले से पहले जुबानी जंग तेज, पाकिस्तानी दिग्गज ने टीम इंडिया का उड़ाया मजाक

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से ही करेगी. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने टीम इंडिया को लेकर अटपटा बयान दिया है. हालांकि आकिब ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की खूब तारीफ की.

Advertisement
Virat Kohli Virat Kohli

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 8:05 PM IST

पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं. अब इस पाकिस्तानी दिग्गज ने आकिब जावेद ने भारतीय टीम का एक तरह से मजाक करते हुए कहा कि उसकी बैटिंग एवं बॉलिंग में कई खामियां गिनाईं. आकिब ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं, वहीं टीम में शाहीन आफरीदी जैसा बॉलर भी नहीं है. हालांकि आकिब ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की खूब तारीफ की.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम के जो हालात हैं ना वो कुछ अच्छी नहीं दिखती है. उनकी बैटिंग भी संघर्ष कर रही है और बुमराह के बिना उनकी बॉलिंग भी वैसी नहीं दिख रही है. एक इम्पैक्ट होता है बॉलर का जो कि शाहीन आफरीदी और हारिस रऊफ का है. इस इम्पैक्ट का बड़ा प्रेशर होता है जिससे फर्क पड़ता है. उनके जो अभी बॉलर्स हैं, वे आम मीडियम पेसर हैं. हार्दिक पांड्या एक हैं जो किसी भी वक्त गेम को चेंज कर सकते हैं.'

बाबर आजम पर भी उठाए थे सवाल

आकिब जावेद ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की बैटिंग पर भी सवाल उठा दिए थे. आकिब ने कहा कहा था 'जब हमारी मुकाबला कराची किंग्स के खिलाफ होता है और हमारे पास स्कोरबोर्ड पर 180 या उससे अधिक रन तो होते हैं, तो हम कभी भी बाबर आजम को आउट करने के लिए कठिन प्रयास नहीं करते क्योंकि वह अपनी गति से खेलता है जिससे जरूरी रन-रेट बढ़ता रहता है.'

Advertisement

मेलबर्न में होना है मुकाबला 

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से ही करेगी. दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना पड़ा था, ऐसे में भारतीय टीम पिछली हार का बदला चुकता करना चाहेगी.

खराब राजनीतिक एवं कूटनीतिक संबंधों के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई सालों से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है. ऐसे में दोनों देश आईसीसी विश्व कप, आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी एवं एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होते हैं. ऐसे में दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की नजरें भारत पाकिस्तान मुकाबले पर होती हैं.

भारत को खेलने हैं पांच मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को सुपर-12 स्टेज में कुल 5 मुकाबले खेलने हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद वह 27 अक्टूबर को ग्रुप-A की रनरअप टीम का सामना करेगी. फिर टीम इंडिया 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और 2 नवंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी. बाद में टीम इंडिया सुपर-12 स्टेज का आखिरी मैच छह नवंबर को ग्रुप-B की विनर टीम से होना है.



 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement