IND vs PAK: उस्मान तारिक की मिस्ट्री से कैसे निपटेगी टीम इंडिया? कप्तान सूर्या ने बताई प्लानिंग

भारत-पाक मुकाबले से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक चर्चा में हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवाल भी हल करना जानती है.

Advertisement
उस्मान तारिक को लेकर कप्तान सूर्या ने बताई टीम इंडिया की प्लानिंग (Photo: ITG) उस्मान तारिक को लेकर कप्तान सूर्या ने बताई टीम इंडिया की प्लानिंग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले से पहले सबसे बड़ा चर्चा का विषय पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक बने हुए हैं. भारत पहली बार उनका सामना करेगा और कोलंबो की स्पिन मददगार पिच पर उन्हें पाकिस्तान का सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है.

सिर्फ चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बावजूद उस्मान तारिक कई कारणों से सुर्खियों में हैं. उनकी विकेट लेने की क्षमता, उनका अलग तरह का गेंदबाजी एक्शन और मैच पर उनके संभावित प्रभाव को लेकर उत्सुकता है. हालांकि, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस चुनौती से बिल्कुल भी चिंतित नहीं दिखे.

Advertisement

‘आउट ऑफ सिलेबस सवाल नहीं छोड़ते’

कोलंबो में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार ने तारिक को लेकर सवालों का जवाब अपने खास अंदाज में दिया. उन्होंने कहा, अगर एग्जाम में आउट ऑफ सिलेबस सवाल आ जाए, तो उसे छोड़ते नहीं हैं, उसे हल करने की कोशिश करते हैं. हम भी वही करेंगे. उनके इस जवाब पर मौजूद पत्रकारों के बीच हंसी भी गूंजी और सहमति में सिर भी हिले.

उस्मान तारिक ने दुनिया भर की फ्रेंचाइज़ी लीग में शानदार प्रदर्शन किया है. 42 टी20 मैचों में उनके नाम 70 विकेट हैं. उनका औसत 15.94 और इकॉनमी रेट 6.79 है. यही आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान इस बड़े मुकाबले में उन पर इतना भरोसा क्यों कर रहा है.

उनका अनोखा गेंदबाजी एक्शन, खासकर गेंद फेंकने से पहले क्रीज पर हल्का सा रुकना, चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हैंडशेक, उस्मान तारिक और कोलंबो की मिस्ट्री... भारत-पाक मैच से पहले कप्तान सूर्या ने दिया हर सवाल का जवाब

अश्विन की दिलचस्प रणनीति

जहां सूर्यकुमार ने संतुलित बयान दिया, वहीं अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब शो ‘Ash Ki Baat’ में एक अलग ही सुझाव दिया.

अश्विन ने कहा कि अगर तारिक गेंद फेंकने से पहले रुकते हैं, तो बल्लेबाज को भी क्रीज से हटने का अधिकार है. उन्होंने कहा मैं एक चीज देखना चाहता हूं कि कौन ऐसा करने की हिम्मत दिखाता है? अगर वह रुकते हैं, तो बल्लेबाज कह सकता है कि मुझे समझ नहीं आया गेंद कब आएगी, इसलिए मैं हट गया.

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान? सलमान आगा ने भारत-पाक मैच से पहले बताई वजह

यह पूरी तरह से नियमों के भीतर है. अगर गेंदबाज का एक्शन बल्लेबाज को भ्रमित करता है, तो बल्लेबाज क्रीज से हटकर दोबारा तैयार हो सकता है. अश्विन का यह सुझाव इस मुकाबले में रणनीति का नया पहलू जोड़ता है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने साफ कर दिया कि भारतीय टीम ने हर तरह की तैयारी की है. भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले माहौल पहले ही गर्म है. ऐसे में उस्मान तारिक इस टक्कर में एक और दिलचस्प पहलू जोड़ रहे हैं. लेकिन सूर्यकुमार के बयान से साफ है कि भारत हर चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement