SA vs CAN Highlights, T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से दी शिकस्त, एनगिडी ने झटके 4 विकेट

South Africa (SA) vs Canada (CAN) , T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप का 9वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 57 रनों से जीत हासिल की. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ.

Advertisement
साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हराया (Photo: ITG) साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हराया (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप का 9वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 57 रनों से जीत हासिल की.ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. साउथ अफ्रीका ने 213 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी कनाडा की टीम 156 रन ही बना सकी. 

Advertisement

कनाडा नहीं कर सकी चेज

214 रनों के जवाब में उतरी कनाडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लुंगी एनगिडी कहर बनकर बरसे और कनाडा की बैटिंग लाइन अप को तहस नहस कर दिया. एनगिडी ने 4 ओवर में 31 रवन देकर 4 विकेट झटके. मार्को जानसेन ने भी 2 विकेट लिए. रबाडा और बोस को 1-1 सफलता मिली. कनाडा की ओर से नवनीत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. हर्ष ने भी 33 रनों की पारी खेली. लेकिन बाकी बैटर फ्लॉप रहे. 

ऐसी रही साउथ अफ्रीका की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद शानदार रही. मार्करम और डिकॉक ने धागा खोल दिया. दोनों के बीच 7 ओवर में 70 रनों की साझेदारी हुई. पहला विकेट डिकॉक का गया. उनके बल्ले से केवल 25 रन आए. लेकिन मार्करम नहीं रुके. मार्करम ने फिफ्टी लगाई. उन्होंने 32 गेंद में 59 रन ठोके. उनका विकेट 12वें ओवर में गिरा. इसके बाद रेयान रिकल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच साझेदारी हुई.

Advertisement

इन दोनों के आउट होने के बाद डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाला और स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया. साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर कनाडा के सामने 213 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम,  क्विंटन डी कॉक, रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागीसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

कनाडा (प्लेइंग इलेवन): युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा, हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलन हेइलिगर, कलीम सना, अंश पटेल.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement