तो इसलिए दिया शशांक मनोहर ने इस्तीफा?

शशांक मनोहर के इस्तीफे के पीछे अगर कोई कारण समझ आता है तो वह है उनका आईसीसी की सत्ता को बिग थ्री को विकेंद्रीकरण करना. इस बिग थ्री में बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड आते हैं.

Advertisement
शशांक मनोहर ने दिया इस्तीफा शशांक मनोहर ने दिया इस्तीफा

संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

बुधवार को शशांक मनोहर ने आईसीसी चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था. मनोहर ने इस्तीफे देने का कोई खास कारण तो नहीं बताया लेकिन निजी कारणों का हवाला देकर उन्होंने इस्तीफा दिया. शशांक 2016 में निर्विरोध आईसीसी चेयरमैन चुने गये थे, उनका कार्यकाल दो साल के लिए था. लेकिन 8 महीने बाद ही उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया.

Advertisement

क्या हो सकता है कारण?
शशांक मनोहर के इस्तीफे के पीछे अगर कोई कारण समझ आता है तो वह है उनका आईसीसी की सत्ता को 'बिग थ्री' को विकेंद्रीकरण करना. इस बिग थ्री में आते हैं. इंडिया टुडे के सूत्रों के मुताबिक कुल चार देशों के बोर्ड इस फैसले का विरोध कर रहे थे, इसमें बीसीसीआई के साथ श्रीलंका, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे शामिल थे. बीसीसीआई की ओर से बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी इसकी अगुवाई कर रहे थे.

भारत और श्रीलंका ने किया था विरोध
गौरतलब है कि आईसीसी की आखिरी मीटिंग में इस नियम को पास किया गया, जिसमें सिर्फ बीसीसीआई और श्रीलंका ने इस फैसले का विरोध किया था. लेकिन प्रस्ताव को ब्लॉक करवाने में चार देशों का समर्थन जरुरी था. जिसके बाद भारत, श्रीलंका के साथ बांग्लादेश और जिम्बाब्वे एक साथ आए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »