PBKS vs RR: वैभव-यशस्वी की आत‍िशी शुरुआत, फरेरा- दुबे का फ‍िन‍िश‍िंग-शो... राजस्थान ने पंजाब के जबड़े से छीनी जीत

राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को 223 रन का बड़ा लक्ष्य छह विकेट से हासिल कर पंजाब किंग्स को IPL 2026 में पहली हार दी. डोनोवन फरेरा (52नाबाद) और शुभम दुबे (31 नाबाद) ने आखिरी ओवरों में मैच पलट दिया. इससे पहले मार्कस स्टोइनिस (62*) की तूफानी पारी से PBKS ने 222/4 बनाए थे, लेकिन राजस्थान ने शानदार चेज़ कर जीत दर्ज की.

Advertisement
Shubham Dube और Donovan Ferreira का तूफान, PBKS को पहली हार का झटका (Photo: X/rajasthanroyals) Shubham Dube और Donovan Ferreira का तूफान, PBKS को पहली हार का झटका (Photo: X/rajasthanroyals)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर ),
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST

PBKS vs RR, 40th Match New Chandigarh, IPL, Apr 28 2026: डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे की विस्फोटक पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 223 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल करते हुए पंजाब किंग्स को IPL 2026 में पहली हार का स्वाद चखा दिया. राजस्थान ने चार गेंद बाकी रहते छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. न्यू चंडीगढ़ में हुए इस मुकाबले में यह रनचेज इस मैदान का सबसे बड़ा रनचेज भी रहा. 

Advertisement

राजस्थान को आखिरी छह ओवर में 71 रन की दरकार थी, लेकिन फरेरा (26 गेंदों में नाबाद 52) और शुभम दुबे (12 गेंदों में नाबाद 31) ने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.

दोनों ने मिलकर 9 चौके और 5 छक्के जड़े और पंजाब के गेंदबाजों को बेबस कर दिया. पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह (1/68), लॉकी फर्ग्यूसन (0/57) और मार्को जानसेन (0/41) का दिन बेहद खराब रहा. युजवेंद्र चहल (3/36) ने जरूर मैच में वापसी कराई, लेकिन उनका प्रयास अंत में बेकार चला गया.

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी (16 गेंदों में 43 रन) ने तूफानी शुरुआत की और पांच छक्के जड़े. हालांकि, वह फुलटॉस पर शॉट खेलते हुए श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट हो गए. इसके बाद यशस्वी जायसवाल (27 गेंदों में 51) और ध्रुव जुरेल (20) ने पारी संभाली, लेकिन चहल ने दोनों को आउट कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया.

Advertisement

कप्तान रियान पराग (29) भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और चहल की चालाक फ‍िरकी का शिकार बने. लेकिन अंत में फरेरा और दुबे की जोड़ी ने मैच खत्म कर दिया.

पंजाब के लिए प्रभस‍िमरन और प्र‍ियांश आर्य का धमाकेदार शो 
इससे पहले पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 222 रन बनाए. टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह (44 गेंदों में 59), प्रियांश आर्य (11 गेंदों में 29) और कूपर कॉनॉली (14 गेंदों में 30) ने तेज शुरुआत दी, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 22 गेंदों में नाबाद 62 रन ठोकते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए और आखिरी तीन ओवर में 55 रन बटोर लिए. राजस्थान के लिए युवा लेग स्पिनर यश राज पुंजा (2/41) ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपनी गति और लेंथ में बदलाव करते हुए बल्लेबाजों को परेशान किया. जोफ्रा आर्चर (1/40) ने भी अहम विकेट लिया, लेकिन आखिरी ओवरों में गेंदबाज महंगे साबित हुए.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement