RCB vs KKR, IPL 2026 Live Score: फ‍िन एलन के बाद अज‍िंक्य रहाणे भी आउट, केकेआर को दूसरा झटका

Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, IPL Live Cricket Score: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग में बुधवार (13 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की भ‍िड़ंत रायपुर में है. RCB अगर आज यह मैच जीतती है वो टॉप पर पहुंचेगी, वहीं कोलकाता के लिए प्लेऑफ के हालात मुश्क‍िल हो सकते हैं.

Advertisement
RCB vs KKR IPL 2026 Live score RCB vs KKR IPL 2026 Live score

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • रायपुर ,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, IPL Live Cricket Score:  IPL 2026 में बुधवार (13 जनवरी) को  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भ‍िड़ंत है. अभी कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. 

यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में है. मैच में टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. 

Advertisement

कोलकाता की पारी की हाइलाइट्स 

इस मुकाबले में कोलकाता की पारी की शुरुआत खराब रही और फ‍िन एलन भुवनेश्वर कुमार (18) की स्व‍िंंग के जाल में फंसकर व‍िकेट के पीछे ज‍ितेश शर्मा को कैच थमा बैठे. कुछ देर बाद ही अंज‍िक्य रहाणे (19) जोश हेजलवुड की गेंद पर उनको ही कैच दे बैठे. 

प्लेऑफ की रेस के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी किए हैं. टॉस के बाद रजत पाटीदार ने कहा कि रायपुर की पिच पिछली मैच जैसी ही नजर आ रही है और यहां वैरिएबल बाउंस देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि टीम का फोकस शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का रहेगा.

आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. वेंकटेश अय्यर की जगह रोमारियो शेफर्ड को बाहर बैठाया गया है. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रस‍िक सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रस‍िक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, फिलिप सॉल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, स्वप्निल सिंह

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement