RCB vs GT: 9 छक्के, 5 चौके, 33 गेंदों में 93 रन... रजत पाटीदार का प्रचंड प्रहार, GT के उड़े होश, बना प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर

रजत पाटीदार की 33 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. पाटीदार ने 9 छक्के और 5 चौके उड़ाए. विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और क्रुणाल पंड्या ने भी तेज पारियां खेलीं. यह IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया.

Advertisement
रजत पाटीदार के पारी से गुजरात हिल गई (Photo: PTI) रजत पाटीदार के पारी से गुजरात हिल गई (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • धर्मशाला ,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऐसा बल्लेबाजी तूफान खड़ा किया, जिसने गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों की पूरी रणनीति तहस-नहस कर दी. धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन ठोक दिए, जो IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया.

इस ऐतिहासिक पारी के सबसे बड़े हीरो कप्तान रजत पाटीदार रहे. पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 281.82 का रहा. गुजरात के गेंदबाजों के पास उनके हर हमले का कोई जवाब नहीं था.

Advertisement

RCB की शुरुआत भी बेहद आक्रामक रही. वेंकटेश अय्यर ने 7 गेंदों में 19 रन बनाकर टोन सेट किया. इसके बाद विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेली. कोहली ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया. देवदत्त पडिक्कल ने भी 15 गेंदों में 30 रन जड़कर रनगति को थमने नहीं दिया.

हालांकि 9वें ओवर में जेसन होल्डर ने लगातार विकेट लेकर RCB को थोड़ा झटका दिया. विराट कोहली और पडिक्कल दोनों जल्दी आउट हुए और ऐसा लगा कि गुजरात मुकाबले में वापसी कर सकता है. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने मैच पूरी तरह एकतरफा बना दिया.

रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या ने गुजरात के गेंदबाजों पर निर्मम हमला बोल दिया. पाटीदार को 20 रन पर जीवनदान मिला और गुजरात की यही गलती भारी पड़ गई. इसके बाद RCB कप्तान ने हर दिशा में चौके-छक्कों की बारिश शुरू कर दी.

Advertisement

क्रुणाल पंड्या ने भी शानदार साथ निभाते हुए 28 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं जितेश शर्मा ने आखिरी ओवरों में 5 गेंदों पर 15 रन ठोककर स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया.

गुजरात टाइटन्स की गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर दिखी. कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 54 रन लुटाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 53 रन दिए. मोहम्मद सिराज ने 3 ओवर में 46 रन खर्च किए. सिर्फ जेसन होल्डर ने 2 विकेट लेकर कुछ संघर्ष दिखाया.

RCB ने इस पारी में कुल 38 बाउंड्री लगाईं, जो IPL नॉकआउट मुकाबलों का नया रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड 33 बाउंड्री का था.

IPL प्लेऑफ इतिहास के सबसे बड़े स्कोर
254/5 – RCB vs GT, धर्मशाला, 2026
233/3 – GT vs MI, अहमदाबाद, 2023
228/5 – MI vs GT, न्यू चंडीगढ़, 2025
226/6 – PBKS vs CSK, वानखेड़े, 2014
222/5 – CSK vs DC, चेन्नई, 2012

आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे ज़्यादा बाउंड्री 
38 RCB vs PBKS धर्मशाला 2026 * 
33 CSK vs DC चेन्नई 2012 
32 PBKS vs CSK वानखेड़े 2014 
31 GT vs MI अहमदाबाद 2023 
31 MI vs GT न्यू चंडीगढ़ 2025

रजत पाटीदार IPL के बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी बन चुके हैं,  उन्होंने अब तक IPL प्लेऑफ/नॉकआउट में 6 पारियां खेली हैं और 338 रन बनाए हैं. 

Advertisement
  • औसत: 112.66
  • स्ट्राइक रेट: 193.14
  • 1 शतक और 2 अर्धशतक
  • 25 चौके और 24 छक्के

प्लेऑफ में पाटीदार की पारियां

112* रन vs LSG (2022 Eliminator) 

  • 58 रन vs RR (2022 Qualifier 2)
  • 34 रन vs RR (2024 Eliminator)
  • 15* रन vs PBKS (2025 Qualifier 1)
  • 26 रन vs PBKS (2025 Final)
  • 93* रन vs GT (2026 Qualifier 1)

सबसे खास बात ये है कि IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब पाटीदार चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement