श्रेयस अय्यर-ईशान किशन नहीं... ये खिलाड़ी बन सकता है नया टी20 कप्तान, रवि शास्त्री की भविष्यवाणी

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था. सूर्यकुमार हालांकि उस टूर्नामेंट में बल्ले से उतना खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. बड़े मैचों में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा था.

Advertisement
संजू सैमसन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. (Photo: Getty Images) संजू सैमसन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. (Photo: Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच ही भारतीय टीम के अगले टी20 कप्तान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, इसी चलते टीम इंडिया के भविष्य के T20 कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से उतने प्रभावित नहीं दिख रहे हैं और अगले टी20 साइकिल से पहले नया कप्तान चुनने के पक्ष में हैं.

Advertisement

भारतीय टीम के नए टी20 कप्तान की रेस में श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और हार्दिक पंड्या के नाम सबसे आगे हैं. हालांकि टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के मुताबिक संजू सैमसन नए टी20 कप्तान बन सकते हैं. शास्त्री का मानना है कि सैमसन अब सिर्फ एक विस्फोटक बल्लेबाज नहीं रहे, बल्कि निकट भविष्य में लीडरशिप रोल के लिए भी मजबूत दावेदार बन चुके हैं. उन्होंने साफ कहा कि अगर आने वाले समय में भारतीय टीम नया T20 कप्तान तलाशती है, तो संजू का नाम सबसे आगे हो सकता है.

रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, 'संजू सैमसन ने खुद को लीडरशिप रोल के लिए तैयार कर लिया है. उनके पास राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी का अनुभव भी है.' शास्त्री ने यह भी कहा कि संजू अब भारतीय T20 टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में छा गए थे संजू सैमसन
संजू सैमसन ने हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया. उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 321 रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने. वर्चुअल क्वार्टर फाइनल (बनाम वेस्टइंडीज), सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में सैमसन ने अकेले दम पर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. सैमसन आईपीएल 2026 में भी शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए शुरुआती 11 मैचों में 430 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल रहे.

रवि शास्त्री कहते हैं, 'पहले लोग संजू सैमसन को लेकर निराश होते थे क्योंकि वह अपनी क्षमता के साथ पूरा न्याय नहीं कर पा रहे थे. लेकिन अब उन्होंने अपने प्रदर्शन से हर आलोचक को जवाब दे दिया है.'

संजू सैमसन की मौजूदा फॉर्म, मैच अवेयरनेस और कप्तानी अनुभव को देखते हुए अब उन्हें टीम इंडिया की भविष्य की लीडरशिप का मजबूत चेहरा माना जा रहा है. अगर उनका यही प्रदर्शन जारी रहा, तो आने वाले वर्षों में भारतीय T20 टीम की कमान उनके हाथों में दिखाई दे सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement