इसे कहते हैं ड्रीम डेब्यू! 2 'अनकैप्ड' दोनों तबाही, प्रफुल्ल हिंगे-साकिब हुसैन ने बनाए ये धांसू रिकॉर्ड

प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) और साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने डेब्यू पर चार-चार विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को झकझोर दिया. RR 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 9 रन पर 5 विकेट गंवा बैठा था. इस मुकाबले में SRH ने 57 रन से आसान जीत दर्ज की.

Advertisement
प्रफुल हिंगे (मध्य) और साकिब हुसैन (दाएं) ने SRH के  लिए 13 मार्च को कमाल की गेंदबाजी की (Photo: PTI) प्रफुल हिंगे (मध्य) और साकिब हुसैन (दाएं) ने SRH के लिए 13 मार्च को कमाल की गेंदबाजी की (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • हैदराबाद ,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

IPL के बड़े मंच पर कभी-कभी ऐसी कहानियां लिखी जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है, और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल ह‍िंगे (Praful Hinge) और साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने ठीक वैसी ही स्क्रिप्ट तैयार की.

इन दोनों डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज़ों ने राजस्थान रॉयल्स के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को शुरुआत में ही तहस-नहस कर दिया. मैच का रुख तीसरे ओवर तक साफ हो गया था, जब RR का स्कोर 9/5 हो चुका था. IPL इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने मैच के पहले ओवर में तीन विकेट लिए, और यह कारनामा प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू पर कर दिखाया.

Advertisement

व‍िदर्भ के इस युवा पेसर के लिए यह पल किसी सपने के सच होने जैसा था. वैभव सूर्यवंशी को पहली ही गेंद पर आउट करने के बाद हिंगे का जश्न बता रहा था कि यह विकेट उनके लिए कितना खास था. इसके बाद उसी ओवर में दो और विकेट लेकर उन्होंने राजस्थान की बल्लेबाजी को ऐसे चीर दिया जैसे गर्म मक्खन पर चाकू चलता है.

हालांकि, रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने हार नहीं मानी. फरेरा ने आक्रामक अंदाज में बड़े शॉट लगाए और जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की. लेकिन साकिब हुसैन ने फरेरा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और वहीं से सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया.

साक‍िब ने भी अपने डेब्यू को यादगार बनाते हुए 4/24 का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि हिंगे ने 4/34 के आंकड़े दर्ज किए. दोनों ने मिलकर IPL इतिहास में एक ही पारी में दो डेब्यूटेंट्स द्वारा चार-चार विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया.

Advertisement

कप्तान ईशान किशन की मुस्कान मैच के दौरान सब कुछ बयां कर रही थी. उनकी टीम ने न सिर्फ RR को 57 रन से हराया, बल्कि उनकी लगातार जीत की लय को भी तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: 'लिखकर रखा था, 4 विकेट लूंगा', ह‍िंगे ने जो सोचा वो किया, वैभव सूर्यवंशी के लिए ऐसे बिछाया जाल

SRH vs RR मैच और रिकॉर्ड्स की बड़ी बातें
1- SRH ने RR के खिलाफ लगातार 5वीं जीत दर्ज की (2023–2026)
IPL में RR के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत

  • 6 - CSK (2010-2013)
  • 5 - RCB (2019-2022)
  • 5 - DC (2018-2020)

5* - SRH (2023-2026)
SRH ने अब राजीव गांधी स्टेड‍ियम, हैदराबाद में RR के खिलाफ सात में से छह गेम जीत लिए हैं. 

2- प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन, दोनों ने डेब्यू पर 4-4 विकेट लेकर इतिहास रचा
अपने पहले IPL स्पेल में 4 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • 4/24 - शादाब जकाती (CSK) बनाम DC, जोहान्सबर्ग, 2009
  • 4/24 - अश्विनी कुमार (MI) बनाम KKR, मुंबई WS, 2025
  • 4/24 - साकिब हुसैन (SRH) बनाम RR, हैदराबाद, 2026
  • 4/29 - पॉल वल्थाटी (PBKS) बनाम डेक्कन चार्जर्स, हैदराबाद, 2011
  • 4/34 - प्रफुल्ल हिंगे (SRH) बनाम RR, हैदराबाद, 2026

3- IPL डेब्यू पर 4 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दोनों शामिल यह पहला मौका जब SRH के दो गेंदबाजों ने एक ही पारी में 4-4 विकेट लिए (दोनों डेब्यू पर)
IPL की एक पारी में दो अलग-अलग बार 4 विकेट 

Advertisement
  • मुनाफ पटेल और कीरोन पोलार्ड (MI) बनाम RR, मुंबई WS, 2012
  • मिशेल स्टार्क और श्रीनाथ अरविंद (RCB) बनाम PBKS, बेंगलुरु, 2015
  • मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा (GT) बनाम SRH, अहमदाबाद, 2023
  • प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन (SRH) बनाम RR, हैदराबाद, 2026 (दोनों डेब्यू पर)

IPL डेब्यू पर 4 विकेट

  • 6/12 - अल्जारी जोसेफ (MI) बनाम SRH, हैदराबाद, 2019
  • 5/17 - एंड्रयू टाई (GL) बनाम RPS, राजकोट, 2017
  • 4/11 - शोएब अख्तर (KKR) बनाम DC, कोलकाता, 2008
  • 4/26 - केवन कूपर (RR) बनाम PBKS, जयपुर, 2012
  • 4/24 - अश्विनी कुमार (MI) बनाम KKR, मुंबई WS, 2025
  • 4/24 - साकिब हुसैन (SRH) बनाम RR, हैदराबाद, 2026
  • 4/33 - डेविड वीज़ (RCB) बनाम MI, बेंगलुरु, 2015
  • 4/34 - प्रफुल्ल हिंगे (SRH) बनाम RR, हैदराबाद, 2026

यह हिंगे का मेन्स T20s में सिर्फ़ दूसरा मैच था, केवोन कूपर, अश्विनी कुमार, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे इस लिस्ट में अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. 

4-SRH के तेज गेंदबाजों ने मैच में कुल 10 विकेट झटके, दूसरी बार ऐसा हुआ
5-RR की 9/5 की स्थिति IPL इतिहास की दूसरी सबसे खराब शुरुआत (5 विकेट तक)
6- RR 159 तक पहुंचा, पहली बार कोई टीम 5 विकेट 20 से कम पर गिरने के बाद 150+ पहुंची

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement