PBKS vs RR, IPL 2026 Highlights: राजस्थान ने रोका पंजाब का विजय रथ, यशस्वी-फरेरा की आतिशी पारी ने 6 विकेट से रौंदा

Punjab Kings vs Rajasthan Royals: 223 रनों के जवाब में उतरी राजस्थान की शुरुआत वैभव और यशस्वी ने की. वैभव ने 16 गेंद में 43 रन बनाए. जिसमें 5 छक्के और 3 चौके जड़े यानी केवल 1 रन दौड़कर लिए. लेकिन चौथे ओवर में अर्शदीप ने उनका विकेट झटका.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने 5 छक्के और 3 चौके लगाए (Photo: ITG) वैभव सूर्यवंशी ने 5 छक्के और 3 चौके लगाए (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:01 PM IST

IPL 2026 का 40वां मुकाबला मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. जिसमें राजस्थान की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की. ये आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की पहली हार है. ये मैच न्यू चंडीगढ़ में हुआ. जहां टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पंजाब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस की फिफ्टी के दम पर 222 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी राजस्थान ने आखिरी ओवर में ये टोटल चेज कर लिया. 

Advertisement

वैभव ने जड़े 5 छक्के, राजस्थान ने ऐसे किया चेज

223 रनों के जवाब में उतरी राजस्थान की शुरुआत वैभव और यशस्वी ने की. वैभव ने 16 गेंद में 43 रन बनाए. जिसमें 5 छक्के और 3 चौके जड़े यानी केवल 1 रन दौड़कर लिए. लेकिन चौथे ओवर में अर्शदीप ने उनका विकेट झटका.

इसके बाद यशस्वी ने धुआंधार बल्लेबाजी की और 27 गेंद में 51 रन जड़ दिए. वहीं रियान पराग ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. ध्रुव जुरेल ने भी 16 रन बनाए. लेकिन इसके बाद फरेरा और शुभम दुबे का तूफान आया. फरेरा ने 26 गेंद में नाबाद 52 रनों की पारी खेली और शुभम ने नाबाद 12 गेंद में 31 रन बनाए. जिसके दम पर राजस्थान ने ये मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया.

ऐसे रही पंजाब की बैटिंग

Advertisement

पंजाब के लिए पारी का आगाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने किया. प्रियांश ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की लेकिन तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने उनका विकेट झटक लिया. प्रियाश के बल्ले से 11 गेंद में 29 रन आए. लेकिन इसके बाद प्रभसिनरन सिंह और कूपर कोनली ने पारी को संभाला और पावरप्ले में पंजाब का स्कोर 65-1 तक पहुंचा दिया.

लेकिन 9वें ओवर में पंजाब को दूसरा झटका लगा जब कोनली 30 रन बनाकर आउट हो गए. इसी बीच, 12वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंद में फिफ्टी लगाई. लेकिन प्रभसिमरन 44 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद श्रेयस अय्यर भी 27 गेंद में 30 रन बना सके. लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने तेजी से रन बनाए और 20 गेंद में ही फिफ्टी जड़ दी. जिसके चलते पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए.

अंक तालिका का हाल

पंजाब की टीम इस मुकाबले में मिली हार के बाद भी टॉप पर बनी हुई है. पंजाब ने 8 मैच में 13 अंक बंटोरे हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर आरसीबी है जिसके 8 मैच में 12 अंक हैं. वहीं, अब तीसरे नंबर पर राजस्थान है जिसके 9 मैच में 12 अंक हो गए हैं. 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement