PBKS vs RR: वैभव-यशस्वी vs प्रियांश-प्रभसिमरन, ओपनर्स का बिग शो, ये गेंदबाज भी डेंजरस

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) इस सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से रिकॉर्ड तोड़ रही है, जबकि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की उम्मीदें जोफ्रा ऑर्चर (Jofra Archer) और नांद्रे बर्गर (Nandre Burger) पर टिकी हैं. हालांकि राजस्थान का मिडिल ऑर्डर संघर्ष कर रहा है, जिससे पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है.

Advertisement
PBKS की तूफानी बैटिंग vs RR की तेज गेंदबाजी, कौन मारेगा बाजी? (Photo: ITG) PBKS की तूफानी बैटिंग vs RR की तेज गेंदबाजी, कौन मारेगा बाजी? (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • न्यू चंडीगढ़ ,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में आज (28 अप्रैल) पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच मैच है. यह मुकाबला मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है. जहां कुल म‍िलाकर असली जंग दोनों ही टीमों के ओपनर्स के बीच होनी है. वहीं दोनों ही टीमों की गेंदबाज भी बल्लेबाजों के लिए स‍िरदर्द का सबब बन सकते हैं.  

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 8 पारियों में 357 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 234.86 है और उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक हैं. इसी टीम के यशस्वी जायसवाल ने भी 8 पारियों में 255 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 153.61 है और उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं.

वहीं पंजाब किंग्स के प्रभस‍िमरन सिंह ने 6 पारियों में 287 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 192.61 है और उनके नाम 3 अर्धशतक हैं. साथ ही प्र‍ियांश आर्य ने 6 पारियों में 254 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 249.01 है और उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं.

आईपीएल 2026 में पंजाब की बल्लेबाजी इस समय बेहद खतरनाक द‍िख रही है. पावरप्ले में प्र‍ियांश आर्य आक्रामक शुरुआत देते हैं, जबकि प्रभस‍िमरन सिंह लगातार रनगति बनाए रखते हैं. इसके बाद कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस पारी को मजबूत आधार देते हैं.

Advertisement

फिनिशिंग में मार्कस स्टोइन‍िस और शशांक सिंह छोटे लेकिन असरदार कैमियो से मैच खत्म कर देते हैं. पंजाब ने IPL 2025 में 3140 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया था और इस सीजन में 11.74 रन प्रति ओवर की रफ्तार से खेल रही है, जो IPL इतिहास में सबसे तेज है.

टीम का औसत प्रति विकेट 43.83 है, जो इसे और भी खतरनाक बनाता है. हाल ही में उन्होंने T20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रनचेज भी पूरा किया, जिससे उनका आत्मविश्वास चरम पर है.

अब सवाल है, क्या राजस्थान इस तूफान को रोक सकती है?

राजस्थान रॉयल्स के पास उम्मीद की सबसे बड़ी किरण जोफ्र आर्चर हैं. उन्होंने इस सीजन में 13 विकेट लेकर टॉप ऑर्डर को लगातार परेशान किया है. खास बात यह है कि वह कई बार पहले ही गेंद पर विकेट लेकर विपक्ष को झटका दे चुके हैं.  उनका साथ नांद्रे बर्गर दे रहे हैं, उनके खाते में 8 व‍िकेट हैं. रव‍ि व‍िश्नोई के 11 विकेट हैं, जो विकेट लेने के मामले में ओवरऑल नंबर आठ तो आर्चर 4 पर हैं. 

पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उनकी ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल विकेट लिए हैं, उनके खाते में 7 विकेट हैं. इसके बाद वैशाख व‍िजयकुमार (6), मार्को जानसेन (5) हैं. 

Advertisement

राजस्थान का म‍िड‍िल ऑर्डर है कमजोर
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी, खासकर नंबर 4 से 8 तक, इस सीजन में बेहद कमजोर रही है. इस क्रम ने सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है, स्ट्राइक रेट 126 और औसत 20.6 है, जो टीम की सबसे बड़ी चिंता है. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी अच्छी शुरुआत दे रहे हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर लगातार फेल हो रहा है.

खास नजर श‍िमरॉन हेटमायर और र‍ियान पराग पर रहेगी. हेटमायर ने 6 पारियों में सिर्फ 72 रन बनाए हैं, जबकि कप्तान पराग के नाम 8 मैचों में 88 रन हैं. ऐसे में RR के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव का सवाल भी उठ रहा है, जिसमें ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस  को मौका मिल सकता है. दूसरी ओर पंजाब के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र का फॉर्म भी चिंता का विषय है. पिछले चार मैचों में उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला है और इकॉनमी 11.1 रही है.

पिच की बात करें तो न्यू चंडीगढ़ में ओस का असर देखने को मिल सकता है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने हाल के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया है. ऐसे में टॉस भी अहम भूमिका निभा सकता है.

कुल मिलाकर, मुकाबला PBKS की विस्फोटक बल्लेबाजी और राजस्थान की आक्रामक गेंदबाजी के बीच होगा. लेकिन अगर राजस्थान को जीत चाहिए, तो उन्हें अपनी बल्लेबाजी में बड़ा सुधार करना ही होगा. लेकिन कुछ भी असली नजर तो दोनों ही टीमों के ओपनर्स पर रहेगी. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement