IPL में 'पाकिस्तानी' क्रिकेटर की एंट्री! द‍िल्ली कैप‍िटल्स ने बेन डकेट की जगह दिया मौका

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के बाकी सीजन के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर रेहान अहमद को बेन डकेट की जगह टीम में शामिल किया हैं . 75 लाख रुपये में हुई इस डील के तहत रेहान पहली बार IPL खेलेंगे. डकेट के हटने के बाद टीम को मजबूती देने के लिए यह कदम उठाया गया है.

Advertisement
रेहान अहमद (एकदम बाएं) अब आईपीएल में खेलते द‍िखेंगे (Photo: Getty) रेहान अहमद (एकदम बाएं) अब आईपीएल में खेलते द‍िखेंगे (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई द‍िल्ली ,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर रेहान अहमद को टीम में शामिल कर लिया है. पाकिस्तानी मूल के रेहान को बेन डकेट) के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया गया है.

दिल्ली कैपिटल्स ने रेहान अहमद को 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है और वह अब पूरे सीजन के लिए टीम का हिस्सा रहेंगे. खास बात यह है कि रेहान पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे.

Advertisement

बेन डकेट ने टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया था. उन्होंने एशेज दौरे के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट पर ध्यान देने का फैसला किया था. हालांकि टीम ने तुरंत रिप्लेसमेंट नहीं लिया और शुरुआती मुकाबलों में श्रीलंका के पथुम निसंका ने केएल राहुल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली.

डकेट के इस फैसले का असर अब उनके करियर पर भी पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें लीग से दो साल के लिए प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है. इससे पहले इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक को भी इसी तरह लीग से हटने पर सस्पेंशन का सामना करना पड़ा था.

रेहान अहमद की बात करें तो वह दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेल चुके हैं और एक अनुभवी खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग और यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 में भी हिस्सा लिया है. अपने टी20 करियर में रेहान 97 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 85 विकेट लिए हैं और 8.13 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है. इसके अलावा उन्होंने 1071 रन भी बनाए हैं, जो उनकी ऑलराउंड क्षमता को दर्शाता है.

Advertisement

पाकिस्तान मूल के रेहान अहमद ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी में भी जबरदस्त सुधार किया है. 2025 काउंटी चैम्प‍ियनश‍िप में लीसेस्टरशायर के लिए खेलते हुए उन्होंने 760 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल थे. इसके साथ ही उन्होंने 23 विकेट भी लिए और टीम को डिवीजन-2 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी रेहान का प्रदर्शन शानदार रहा. न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अहम मुकाबले में उन्होंने 2 विकेट लेने के साथ-साथ सिर्फ 7 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

इसके अलावा 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है, जहां उन्होंने 25 पारियों में 23 विकेट लिए और 7.68 की इकॉनमी से गेंदबाजी की.
अब देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए रेहान अहमद कितना बड़ा असर डाल पाते हैं और क्या वह टीम को प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत बना सकते हैं.

पाकिस्तान से जुड़ी हैं रेहान अहमद की जड़ें 
रेहान अहमद ने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली. उन्होंने दिसंबर 2022 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और 18 साल 126 दिन की उम्र में इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए.
अपने पहले ही टेस्ट मैच में रेहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी में 5 विकेट झटके और मैच का रुख बदल दिया. यह डेब्यू उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
इसके बाद अगले साल बांग्लादेश दौरे पर भी रेहान ने इतिहास रचा. वह इंग्लैंड टीम के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. इस तरह उन्होंने तीनों फॉर्मेट में जल्दी-जल्दी अपनी जगह पक्की कर ली.

Advertisement

रेहान का पाकिस्तान से खास कनेक्शन भी है. उनके पिता नईम अहमद पाकिस्तान में पले-बढ़े और बाद में काम के सिलसिले में इंग्लैंड चले गए, जहां उन्होंने टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम किया. खास बात यह रही कि जब रेहान को डेब्यू कैप दी गई, तब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने उन्हें कैप सौंपी और उस वक्त उनके पिता भी मैदान पर मौजूद थे.

रेहान के परिवार में क्रिकेट का जुनून साफ दिखाई देता है. उनके दो भाई भी क्रिकेट खेलते हैं रहीम अहमद, जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, और फरहान अहमद, जो ऑफ स्पिनर हैं. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement