टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन... अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर हो सकता है ये गेंदबाज

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से मुल्लांपुर में टेस्ट मैच खेला जाना है. फिर दोनों देशों के बीच तीन ओडीआई मुकाबले भी होने हैं. टेस्ट मैच को लेकर भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.

Advertisement
मोहम्मद सिराज के बाहर होने पर प्रसिद्ध कृष्णा की बढ़ेगी जिम्मेदारी. (Photo: Getty) मोहम्मद सिराज के बाहर होने पर प्रसिद्ध कृष्णा की बढ़ेगी जिम्मेदारी. (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुल्लांपुर,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 6 जून से टेस्ट मैच खेला जाना है. इस मैच से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के इस मुकाबले में खेलने पर सस्पेंस गहरा गया है. जसप्रीत बुमराह पहले से ही टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में सिराज के इस मुकाबले में पेस बॉलिंग यूनिट की अगुवाई करने की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन अब उनके भी बाहर होने की संभावना ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

Advertisement

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद सिराज फिलहाल चंडीगढ़ में मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और अगले दो दिनों में उनकी फिटनेस और वर्कलोड को लेकर फैसला लिया जाएगा. भारतीय टीम मैनेजमेंट कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है क्योंकि पिछले दो महीनों से सिराज लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं.

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए सिराज ने हर मुकाबला खेला था. लीग स्टेज से लेकर फाइनल तक उन्होंने टीम के लिए लगातार गेंदबाजी की. हालांकि फाइनल में गुजरात टाइटन्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. लंबे और थकाऊ सीजन के बाद अब टीम इंडिया उनके वर्कलोड को लेकर सतर्क दिखाई दे रही है.

हालांकि भारतीय टीम सिर्फ युवा और अनुभवहीन तेज गेंदबाजों के भरोसे अफगानिस्तान के खिलाफ उतरना भी नहीं चाहती. फिलहाल स्क्वॉड में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं. अगर सिराज बाहर होते हैं, तो गुरनूर बरार के टेस्ट डेब्यू की संभावना काफी मजबूत हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: आक‍िब नबी इकलौते नहीं, इन 5 गेंदबाजों को भी टीम इंड‍िया का बुलावा, BCCI ने क्यों ल‍िया ये फैसला?

Advertisement

वहीं सिराज के बाहर होने पर आकिब नबी को टीम में शामिल किया जा सकता है. आकिब फिलहाल नेट बॉलर के तौर पर भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं और घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित कर चुके हैं. सूत्रों ने बताया, 'सिराज का सीजन काफी लंबा रहा है. अगर उन्हें आराम दिया जाता है, तो गुरनूर के खेलने की संभावना बढ़ जाएगी और आकिब नबी को स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है.'
यह भी पढ़ें: 5 T20,5 ODI, 2 टेस्ट... टीम इंड‍िया के न्यूजीलैंड दौरे का BCCI ने किया ऐलान, इस तारीख को पहला मैच

आकिब नबी ने इस साल रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 60 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. खास बात यह रही कि उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल तीनों मुकाबलों में पांच विकेट हॉल हासिल किए थे.

आकिब नबी के अलावा गुरजपनीत सिंह, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार भी नेट बॉलर के तौर पर टीम इंडिया के साथ मौजूद हैं. अब सभी की नजरें भारतीय टीम मैनेजमेंट के फैसले पर टिकी हैं. अगर सिराज को आराम दिया जाता है, तो यह सिर्फ टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण में बड़ा बदलाव नहीं होगा, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका भी बन सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »