MI vs LSG, IPL 2026 Live Score: मुंबई ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की तूफानी फिफ्टी

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL Live Cricket Score: मुंबई का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है. 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन दिख रहा है. लखनऊ का भी हाल कुछ ऐसा ही है.

Advertisement
आईपीएल में आज लखनऊ और मुंबई के बीच है मुकाबला (Photo: ITG) आईपीएल में आज लखनऊ और मुंबई के बीच है मुकाबला (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है जो प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर होती नजर आ रही हैं. एक ओर हैं मुंबई इंडियंस तो दूसरी तरफ है लखनऊ सुपर जॉयंट्स. मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. लखनऊ ने 228 रन बनाए हैं. अब मुंबई की बल्लेबाजी जारी है. इस मैच का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

Advertisement

मुंबई की ऐसे चल रही बैटिंग

229 रनों के जवाब में उतरी मुंबई के लिए पारी का आगाज रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने किया. दोनों ने ताबड़तोड़ पारी खेली. पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी हुई. रिकेल्टन 11वें ओवर में 83 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन रोहित शर्मा टिके रहे. उन्होंने छक्के-चौके की बारिश की. लेकिन 44 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित ने 6 चौके और 7 छक्के लगाए.

ऐसे रही लखनऊ की बैटिंग

लखनऊ के लिए पारी का आगाज मिचेल मार्श और जोस इंग्लिश ने किया. तीसरे ओवर में इंग्लिश अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन इसके बाद निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. पूरन ने केवल 16 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी. पूरन ने 21 गेंद में 63 रन ठोक दिए. लेकिन 9वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. अपनी पारी में पूरन ने एक चौका और 8 छक्के जड़े.

Advertisement

इसके बाद मारक्रम ने 31 और हिम्मत सिंह ने 31 गेंद में 40 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर लखनऊ ने मुंबई के सामने 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रेयान रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा.

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव.

ये भिड़ंत वानखेड़े में हो रही है. जहां की रेड-सॉइल पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. चेन्नई के मुकाबले यहां रन ज्यादा बनने की उम्मीद है. अगर मुंबई पहले बल्लेबाजी करती है, तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या लखनऊ उसे चेज कर पाएगा?

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

MI: 2 जीत
LSG: 6 जीत
लखनऊ का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है, यहां तक कि वानखेड़े में भी उन्होंने 3 में से 2 मैच जीते हैं.

मुंबई का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है. 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन दिख रहा है. अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकते हैं, जो आमतौर पर काफी नहीं होता. टीम ने अब तक 23 खिलाड़ियों को आजमाया है, जो उनकी अस्थिरता और खराब रणनीति को दर्शाता है.

Advertisement

लखनऊ की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं है. टीम लगातार हार के बाद दबाव में है और अब हर मैच उनके लिए “करो या मरो” जैसा है. Rishabh Pant की कप्तानी में टीम का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता नजर आया है. महंगे खिलाड़ी Nicholas Pooran और पंत अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement