MI vs KKR: रोहित शर्मा के लिए KKR बादाम हलवा टीम, पूर्व सेलेक्टर का IPL मैच से पहले बड़ा दावा

पूर्व सेलेक्टर श्रीकांत ने कहा है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में केकेआर के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं. रोहित ने केकेआर के खिलाफ 1083 रन बनाए हैं, लेकिन सुनील नरेन ने उन्हें 10 बार आउट किया है. ऐसे में दोनों के बीच की टक्कर मैच का सबसे बड़ा आकर्षण होगी.

Advertisement
रोहित शर्मा का आईपीएल में केकेआर के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड (Photo: ITG) रोहित शर्मा का आईपीएल में केकेआर के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

पूर्व भारतीय चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा के दमदार आगाज की भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज एक बार फिर वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं. श्रीकांत ने कहा कि केकेआर के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड हमेशा से बेहद शानदार रहा है और यही इस मुकाबले में उनके पक्ष में जा सकता है.

Advertisement

रोहित शर्मा का केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड आईपीएल के सबसे सफल मुकाबलों में से एक रहा है. मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने कोलकाता के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया.

रोहित को लेकर क्या बोले श्रीकांत

श्रीकांत ने कहा, कुछ साल पहले तक केकेआर, रोहित शर्मा के लिए हलवा की तरह थी. वह उनकी गेंदबाजी को हलवा की तरह खाएंगे. केकेआर उनकी बादाम हलवा टीम है. जैसे ही केकेआर सामने आती है, रोहित अपने कम्फर्ट जोन में आ जाते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 14 साल से मुंबई इंडियंस ने नहीं जीता पहला मैच, MI vs KKR के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी कमाल

29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना केकेआर से होगा और इस मुकाबले में रोहित शर्मा एक बार फिर टीम की योजनाओं के केंद्र में होंगे. मुंबई को उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि केकेआर चाहेगी कि सुनील नरेन अपने शानदार रिकॉर्ड के दम पर रोहित को जल्दी आउट करें.

Advertisement

केकेआर के सामने कैसा रहा है रोहित का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के आंकड़े बताते हैं कि उनसे इतनी बड़ी उम्मीदें क्यों की जा रही हैं. मुंबई इंडियंस के इस सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल करियर में केकेआर के खिलाफ 127.86 के स्ट्राइक रेट से 1083 रन बनाए हैं. वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनके नाम केकेआर के खिलाफ छह अर्धशतक और एक शतक दर्ज है. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 109 रन है, जो उन्होंने ईडन गार्डन्स में बनाया था.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: किंग की कड़क वापसी, ब्रेक बना कोहली का सबसे बड़ा हथियार!

हालांकि, अगर हाल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो रोहित का प्रदर्शन थोड़ा गिरा है. उन्होंने केकेआर के खिलाफ आखिरी अर्धशतक 2020 में लगाया था. वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 120.81 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement