ईशान का तूफान, बुमराह-पंड्या का मैजिक... पाकिस्तान को घुटनों पर लाया भारत, T20 वर्ल्ड कप में जीत के ये रहे 5 कारण

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम पर जबरदस्त हासिल की. भारतीय टीम अब सुपर-8 में एंट्री पा चुकी है. वहीं पाकिस्तानी टीम के लिए समीकरण थोड़ा मुश्किल हो चुका है. भारतीय टीम की गेंदबाजी पाकिस्तान बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटी.

Advertisement
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धो दिया. (Photo: Getty Images) भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धो दिया. (Photo: Getty Images)

aajtak.in

  • कोलंबो,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने ग्रुप-ए के मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित किया. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए. ये टारगेट जीत दिलाने के लिए काफी था. पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में 114 रनों पर ही सिमट गई.

Advertisement

भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर ये 9 मैचों में 8वीं जीत रही. साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का क्रम 11 मैचों तक पहुंच चुका है. बता दें कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार 8 मैच जीते थे. वहीं मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक तीनों मुकाबले जीते हैं. भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी उतनी अच्छी नहीं रही, लेकिन गेंदबाजी कमाल की थी. भारत ने शुरु से ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर प्रेशर बनाया. भारतीय टीम के 5 बड़े कारण रहे.

♦ भारतीय टीम की जीत के सूत्रधार सलामी बल्लेबाज ईशान किशन रहे. भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट सस्ते में गंवा दिया था. इसके बाद ईशान किशन ने ही ताबड़तोड़ बैटिंग कर भारत को मोमेंटम प्रदान किया. ईशान ने 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 40 बॉल पर 77 रन बनाए. ईशान ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की पार्टनरशिप की, जिसमें तिलक का योगदान ना के बराबर था.

Advertisement

हार्दिक पंड्या ने बल्ले से तो निराशाजनक प्रदर्शन किया और वो खाता नहीं खोल पाए. लेकिन गेंद से उन्होंने पहले ही ओवर में कमाल कर दिया. हार्दिक ने फॉर्म में चल रहे साहिबजादा फरहान को खाता भी नहीं खोलने दिया. फरहान ने एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन यहां उनकी हार्दिक ने उन्हें खामोश कर दिया. हार्दिक ने पहले ओवर में ना सिर्फ विकेट लिया, बल्कि पूरा प्रेशर पाकिस्तान पर ला दिया, जो मैच के अंत तक कायम रहा. मैच का आखिरी विकेट भी हार्दिक ने ही लिया.

♦ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को यदि उनके शुरुआती ओवर में दो विकेट गिफ्ट कर दें, तो मैच जीतना दुर्लभ हो जाता है. पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने ऐसा ही किया और अपनी टीम को मझधार में डुबोया. बुमराह ने पाकिस्तानी पारी के दूसरे ओवर में पहले सैम अयूब को चलता किया. अयूब ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया था, लेकिन बुमराह ने अगली ही गेंद पर बदला ले लिया. इसके बाद बुमराह ने ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को 4 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा.

♦ भारतीय स्पिनर्स ने तो पाकिस्तानी बल्लेबाजों को ऐसा बांधा कि वो दबाव वाली परिस्थितियों से निकल नहीं पाए. बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने दो अहम विकेट निकाले. सबसे पहले अक्षर ने पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को बोल्ड किया. वहीं सेट हो चुके उस्मान खान को भी अक्षर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. बाद में कुलदीप यादव और तिलक वर्मा की फिरकी को भी पाकिस्तानी बल्लेबाज पढ़ नहीं सके. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी कहां पीछे रहने वाले थे और उन्होंने भी विकेट्स निकाले.

Advertisement

♦ भारतीय टीम के लिए इस मैच में टॉस हारना भी एक तरह फायदेमंद रहा. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने ये सोचकर पहले गेंदबाजी चुनी कि वो भारतीय बल्लेबाजों को बहुत कम स्कोर पर रोक लेंगे. उन्होंने जरूर भारत को उतना बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया, लेकिन जैसे-जैसे मैच गुजरा बल्लेबाजी करना और मुश्किल हो गया. पिच स्लो थी और ये स्पिनर्स और पेस बॉलर्स के लिए बेहद मुफीद हो गई. मैदान पर ओस भी नहीं था, ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को बॉलिंग करने में कोई परेशानी नहीं हुई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement