पापा बनने के बाद पहली बार दिखे सूर्यकुमार यादव, एयरपोर्ट पर पैपराजी को खिलाई मिठाई, VIDEO

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी के घर नन्ही परी ने जन्म लिया था. सूर्या अब मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड से जुड़ चुके हैं. सूर्या का बल्ले से हालिया प्रदर्शन खराब रहा है. अब वो फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे.

Advertisement
सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस का पार्ट हैं . (Photo: PTI) सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस का पार्ट हैं . (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुंबई ,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं. मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर 7 मई को बेटी का जन्म हुआ था. सूर्या ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर को फैन्स संग शेयर किया था. पिता बनने के बाद सूर्या की खुशी साफ नजर आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सूर्यकुमार यादव ने बेहद खास अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की. एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले उन्होंने पैपराजी और रिपोर्टर्स को मिठाई का डिब्बा थमाया और मुस्कुराते हुए कहा, 'ये लो, आप लोग खाना ये.' सूर्या का यह सादगी भरा अंदाज फैन्स का दिल जीत रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी विनम्रता और खुशी दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने जुलाई 2016 में शादी की थी. इस साल मार्च में दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में बेबी शॉवर सेलिब्रेशन भी किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.

यह भी पढ़ें: टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बने, पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म

मुंबई इंडियंस की टीम जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए रायपुर पहुंच चुकी थी, वहीं सूर्यकुमार यादव मुंबई में ही रुके हुए थे. इसके बाद सवाल उठने लगे थे कि क्या वह मैच के लिए समय पर टीम से जुड़ पाएंगे. हालांकि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने साफ किया कि सूर्या मैच वाले दिन टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

Advertisement

मुंबई इंडियंस की चिंता सिर्फ सूर्यकुमार यादव की उपलब्धता तक सीमित नहीं है. कप्तान हार्दिक पंड्या भी पीठ में ऐंठन की वजह से पूरी तरह फिट नहीं हैं. वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे. टीम मैनेजमेंट ने बताया है कि मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है.

सूर्यकुमार यादव का IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने 10 मैचों में 195 रन बनाए हैं. हालांकि पिछले कुछ मुकाबलों में उनके बल्ले से अच्छी लय देखने को मिली है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस को हर मुकाबले में जीत की जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement