पंजाब किंग्स के पास नंबर-1 बनने का मौका, धर्मशाला में फिसड्डी दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर

PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आज धर्मशाला में आईपीएल 2026 का 55वां मैच खेला जाएगा. पंजाब के पास दिल्ली को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का बहुत अच्छा मौका है. अभी अंकतालिका में आरसीबी (RCB) नंबर-1 पर कायम है. मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. 

Advertisement
जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी पंजाब किंग्स (Photo: AFP ) जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी पंजाब किंग्स (Photo: AFP )

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • धर्मशाला,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अपने अंतिम मोड़ पर है और अब प्लेऑफ की रेस ने सभी टीमों में हलचल मचा दी है. पंजाब किंग्स (PBKS) के पास एक बार फिर मौका है नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा करने का. पंजाब मौजूदा सीजन में अपना 11वां मुकाबला आज (11 मई) दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ धर्मशाला में खेलेगी. इस सीजन धर्मशाला में ये पहला मुकाबला होगा.

Advertisement

धर्मशाला पंजाब किंग्स का घरेलू मैदान भी है. अगर पंजाब किंग्स इस मैच को जीतती है तो वो अंक तालिका में 15 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर पहुंच जाएगी. पंजाब अभी 13 पॉइंट्स के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है. फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) अंकतालिका में 14 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है. आरसीबी ने मुंबई इंडियंस (MI) को अहम मुकाबले में हराकर प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर कर दिया था. दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी यह मुकाबला ‘करो या मरो’ से कम नहीं रहने वाला है. 

पंजाब किंग्स (PBKS) अपने आखिरी 3 मैच हार चुकी है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी लगातार 2 मैच हारने के बाद मैदान में उतरेगी. प्लेऑफ में अपनी दावेदारी को बरकरार रखने के लिए दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है. दिल्ली का मौजूदा नेट रनरेट (-1.154) बेहद खराब है और वो अंकतालिका में 8वें पायदान पर है. दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दमदार प्रदर्शन करना होगा और अपने बचे हुए तीनों मैच अच्छे अंतर से जीतने होंगे.

Advertisement

पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका?
दिल्ली के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं. केएल राहुल ने 11 मैचों में 180.00 की स्ट्राइक रेट से 468 रन बनाए हैं. केएल राहुल से दिल्ली को बहुत उम्मीदें हैं. देखना होगा कि पृथ्वी शॉ को आज प्लेइंग 11 में जगह मिलती है या नहीं, जो अब तक बेंच पर ही बैठे रहे हैं. अगर दिल्ली आज के मुकाबले में पंजाब को हारने में कामयाब होती है, तो अंकतालिका में 10 पॉइंट्स के साथ 7वें पायदान पर पहुंच जाएगी. 

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में पंजाब के दोनों ही सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य सस्ते में पवेलियन लौट गए थे. आज के मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी. इस आईपीएल सीजन में पंजाब की ओर से  प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. प्रभसिमरन ने 10 मैचों मे 172.51 की स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए हैं. वहीं  प्रियांश आर्या ने 9 मैचों में 242.37 की स्ट्राइक रेट से 286 रन स्कोर किए हैं.

(Report: Vijay Singh)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement