आईपीएल 2026 का महाकुंभ 28 मार्च से शुरू हो रहा है. केएल राहुल ने आईपीएल करियर में 145 मैचों में 46.21 की औसत से कुल 5222 रन बनाए हैं. हाल के समय में राहुल को लेकर कोई बड़ी खबर नहीं आई थी. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज भारत की टी20 टीम से बाहर थे, इसलिए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी वे सुर्खियों से दूर रहे.
अब आने वाले आईपीएल में राहुल की नजरें अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को सफलता दिलाने पर होंगी. वे टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे.
आईपीएल 2026 में राहुल ही करेंगे ओपनिंग
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2026 में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए तय ओपनर होंगे. इसके साथ ही वे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. यह फैसला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि पिछले सीजन में राहुल ने शुरुआत में ओपनिंग नहीं की थी. टीम ने कई कॉम्बिनेशन आजमाए थे.
टीम में फाफ, अभिषेक पोरेल और जैक-फ्रेसर को पहले ओपनिंग में इस्तेमाल किया गया था. बाद में राहुल को उनकी पसंदीदा जगह यानी ओपनिंग पर भेजा गया.
राहुल के साथ कौन करेगा ओपनिंग?
दिल्ली कैपिटल्स के पास इस बार ओपनिंग के लिए कई विकल्प हैं. नीलामी में टीम ने बेन डकेट, पथुम निसांका, को खरीदा है. ये दोनों राहुल के साथ ओपनिंग के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में संजू सैमसन ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स और चुनी धोनी की CSK पहली बार बताई वजह
* बेन डकेट बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं, लेकिन हाल में उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.
* पाथुम निसांका लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी शैली राहुल से मिलती-जुलती है. इससे टीम का बैलेंस प्रभावित हो सकता है.
इसके अलावा पृथ्वी शॉ भी एक विकल्प हैं, जो एक अच्छी पारी के साथ फिर से अपनी जगह पक्की कर सकते हैं. वहीं Abishek Porel पहले भी अलग-अलग भूमिकाओं में खेल चुके हैं. ऐसे में राहुल के साथ ओपनिंग के लिए दिल्ली के पास चार मजबूत विकल्प हैं.
यह भी पढ़ें: MS धोनी ने IPL से पहले छोड़ा नंबर 7 का साथ, क्या 'सर' जडेजा से जुड़ा है कनेक्शन? जानें पूरा मामला
ओपनिंग में ही सबसे खतरनाक होते हैं राहुल
राहुल के आईपीएल करियर से एक बात साफ है कि वे ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा प्रभावी होते हैं. आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ज्यादातर समय मिडिल ऑर्डर में खिलाया था. हालांकि उन्होंने रन बनाए, लेकिन उनकी बल्लेबाजी का असली असर नहीं दिखा.
जब सीजन के अंत में उन्हें फिर से ओपनिंग पर भेजा गया तो उन्होंने तुरंत असर दिखाया और Gujarat Titans के खिलाफ शतक जड़ दिया. ओपनर के रूप में राहुल के आंकड़े बेहद शानदार हैं. उन्होंने 4400 से ज्यादा रन बनाए हैं, औसत लगभग 50 का है और स्ट्राइक रेट 135 से ऊपर है.
सबसे बड़ी बात यह है कि राहुल टी20 में पारी को सही तरीके से संभालना जानते हैं. यही चीज पिछले सीजन में कई अहम मौकों पर दिल्ली कैपिटल्स के पास नहीं थी. आईपीएल 2025 में राहुल ने 539 रन बनाए थे और वे टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनका स्ट्राइक रेट करीब 150 था, जो 2018 के बाद उनका सर्वश्रेष्ठ रहा.
दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2026 स्क्वॉड
बल्लेबाज: केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर, डेविड मिलर, बेन डकेट, पाथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नीतीश राणा
गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव
aajtak.in