India Vs West Indies 2nd Test: वेस्टइंडीज को बचाएंगे इंद्रदेव? भारतीय टीम की मेहनत पर जमकर फिरेगा पानी!

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में जीते के लिए 365 रनों का टारगेट दिया. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज ने 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं. टीम को अब भी 289 रनों की जरूरत है और उसके पास 8 विकेट बाकी हैं. मगर पांचवें दिन पोर्ट ऑफ स्पेन में मौसम खराब नजर आ रहा है. यहां बारिश की भारी संभावना है...

Advertisement
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन बारिश की संभावना. (Getty) भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन बारिश की संभावना. (Getty)

aajtak.in

  • पोर्ट ऑफ स्पेन,
  • 24 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

India Vs West Indies 2nd Test: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट में आज (24 जुलाई) पांचवें दिन का खेल होगा. यह दिन भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है, क्योंकि उसने मैच जीतने के लिए विंडीज को 365 रनों का टारगेट दिया है. जबकि पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे इस मैच में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं.

Advertisement

अब भी विंडीज टीम को जीत के लिए 289 रनों की जरूरत है और उसके पास 8 विकेट बाकी हैं. फिलहाल, तेजनारायण चंद्रपॉल 24 और जर्मेन ब्लैकवुड 20 रन बनाकर नाबाद हैं. यहां से देखा जाए तो यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए जीतना आसान दिख रहा है. मगर टीम की पूरी मेहनत पर बारिश पानी फेर सकती है.

सोमवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में बरसेगा बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में दोपहर के समय बारिश की संभावना 70 प्रतिशत है. यानी यह भविष्यवाणी सही होती है और भारी बारिश होती है, तो वेस्टइंडीज के लिए राहत भरी खबर होगी, क्योंकि बारिश के कारण मैच ड्रॉ हो सकता है.

पोर्ट ऑफ स्पेन में सोमवार (24 जुलाई) को मौसम काफी खराब नजर आ रहा है. यदि Accuweather की मानें तो इस दिन बारिश की आशंका 45 प्रतिशत है. इस दिन हवाओं की गति भी 28 km/h की रहेगी. सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

Advertisement

डोमिनिका में सोमवार को मौसम का पूर्वानुमान

अधिकतम तापमान: 31 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24 डिग्री सेल्सियस
बारिश की आशंका: 45%
बादल छाए रहेंगे: 81%
हवाओं की गति रहेगी: 28 km/h

भारतीय टीम के पास सीरीज क्लीन स्वीप का मौका

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में आज (24 जुलाई) का दिन काफी निर्णायक है. इस मुकाबले को जीतने के लिए भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के सामने 365 रनों का टारगेट सेट किया है. जबकि विंडीज ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं.

टीम को अब भी जीत के लिए 289 रनों की जरूरत है और उसके पास 8 विकेट बाकी हैं. यदि भारतीय टीम यह मैच जीतती है, तो वो 2 टेस्ट की सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ कर देगी. पहला टेस्ट डोमिनिका में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम पारी और 141 रनों के अंतर से जीती थी. 

दूसरे टेस्ट मैच में अब तक का हाल

भारतीय टीम- पहली पारी: 438 और दूसरी पारी: 181/2 (घोषित)
टारगेट- 365
वेस्टइंडीज टीम- पहली पारी: 255 और दूसरी पारी: 76/2

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement