टॉप ऑर्डर के पास टीम इंडिया की जीत की चाभी... इन तीन सूरमाओं से एक भी चला तो खिताब पक्का

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम अबतक न्यूजीलैंड को हरा नहीं पाई है. अब भारतीय टीम के पास इतिहास बदलने का मौका है. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों खासकर टॉप ऑर्डर को चलना ही होगा.

Advertisement
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में है. (Photo: Getty) भारत-न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में है. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:31 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर 8 मार्च (रविवार) को होनी है. अगर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीतना चाहती है, तो उसे सबसे पहले अपने टॉप ऑर्डर से दमदार प्रदर्शन की जरूरत होगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से होने वाले फाइनल में यही भारत की जीत की सबसे बड़ी कुंजी मानी जा रही है.

Advertisement

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम की जीत में टॉप ऑर्डर का अहम योगदान रहा है. ईशान किशन, संजू सैसमन और अभिषेक शर्मा ने कई मौकों पर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है. अगर इन तीनों में से कोई एक भी खिताबी मुकाबले में चल गया, तो भारत का खिताब जीतना आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: अगर बारिश से धुला भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा चैम्पियन? जानें पूरा समीकरण

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन ने मुश्किल पिच पर 40 गेंदों में 77 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था, जिसके बाद भारत ने 61 रनों से जीत दर्ज की. फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रनों की तेज पारी खेली और भारत की बड़ी जीत की नींव रखी. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में संजू सैमसन ने 97 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी संजू का बल्ला बोला और उन्होंने तूफानी 89 रनबनाए, जिसके चलते भारत मुकाबले में 7 रनों से विजेता बना.

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ढह गई थी बैटिंग
टूर्नामेंट में भारत की इकलौती हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई थी, जहां टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. उस मैच में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा क्रमशः 0, 15 और 1 रन बनाकर आउट हो गए थे और 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत सिर्फ 111 रन बना सका था. यह साफ दिखाता है कि भारत की सफलता काफी हद तक उसकी शुरुआती बल्लेबाजी पर निर्भर करती है. अगर टॉप ऑर्डर मजबूत शुरुआत देता है तो मध्यक्रम और लोअर ऑर्डर अपने तय रोल के अनुसार खेल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत, एक बार फिर 'कीवी चैलेंज', क्या सूर्या ब्रिगेड बदलेगी इतिहास?

अगर तिलक वर्मा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो उनका काम आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाना होता है. लेकिन अगर शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाएं और जल्दी आना पड़े, तो उन्हें एंकर की भूमिका निभानी पड़ती है, जो आसान नहीं होता. ऐसे में अगर ईशान किशन, संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा में से कोई एक भी बड़ी पारी खेल देता है या फिर तीनों 25-30 रनों की तेज शुरुआत दे देते हैं, तो भारत की जीत की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी.

Advertisement

फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में अच्छी शुरुआत ना केवल स्कोरबोर्ड को मजबूत बनाती है, बल्कि ड्रेसिंग रूम में बैठे बाकी बल्लेबाजों का आत्मविश्वास भी बढ़ाती है. यही कारण है कि खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की नजरें अपने टॉप ऑर्डर के अच्छे प्रदर्शन पर टिकी होंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement