ICC Test Rankings: टेस्ट रैंकिंग विवाद में ICC ने मांगी माफी, बताया टीम इंडिया कैसे बन गई थी नंबर-1

आईसीसी की वेबसाइट पर टेेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को नंबर-1 दिखा दिया गया था. अब इस पूरे मामले को लेकर आईसीसी ने माफी मांग ली है. आईसीसी ने कहा कि किसी भी तरह की असुविधा के लिए उसे खेद है. ऑस्ट्रेलियाई टीम जिम्बाब्वे की वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के बाद के ताजा अपडेट के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है.

Advertisement
Team India Team India

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग को लेकर बुधवार (15 फरवरी) को जमकर बवाल मचा था. आईसीसी की वेबसाइट पर पहले टीम इंडिया को नंबर-1 दिखा गया था. लेकिन कुछ घंटों के बाद आईसीसी ने एक और अपडेट की हुई सूची जारी की, जिसमें रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम फिर से दूसरे नंबर पर खिसक गई. अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उस पूरे प्रकरण के लिए माफी मांगी है, जिसमें बुधवार को टेस्ट रैंकिंग में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हटाकर नंबर एक स्थान हासिल कर लिया था.

Advertisement

आईसीसी ने बताई ये वजह

गुरुवार को आईसीसी ने अपनी गलती स्वीकार की और एक बयान में कहा, 'आईसीसी स्वीकार करता है कि 15 फरवरी 2023 को कुछ समय के लिए भारत को तकनीकी गलती के कारण आईसीसी की वेबसाइट पर नंबर एक टेस्ट टीम दिखा दिया गया था. किसी भी तरह की असुविधा के लिए हमें खेद है. ऑस्ट्रेलियाई टीम जिम्बाब्वे की वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के बाद के ताजा अपडेट के बाद आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है.'

क्लिक करें- सूर्या या अय्यर, किसे चुनेंगे रोहित शर्मा? दिल्ली टेस्ट में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

बयान में कहा गया है, 'ऑस्ट्रेलिया 17 जनवरी को शुक्रवार से दिल्ली में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नंबर एक टीम के तौर पर उतरेगा, जिसमें उसमें 126 रेटिंग अंक हैं, जिससे वह भारत के 115 अंक से 11 अंक ऊपर है. भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश में जुटा है. ऑस्ट्रेलिया भी इसके फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में है, जो 7 से 11 जून तक लंदन के द ओवल में खेला जाएगा.'

Advertisement

पिछले महीने भी हुई थी ऐसी गलती

आईसीसी की वेबसाइट पर जब रैंकिंग अपडेट हुई तो टीम इंडिया 115 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर-1 पर आ गया था, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 111 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे पोजिशन पर आ गई था. लेकिन 15 फरवरी की शाम आते-आते यह स्थिति अचानक से बदल गई. ऑस्ट्रेलिया 126 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में विश्व नंबर 1 बन गया. वहीं भारत 115 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर स्लिप कर गया. आईसीसी की वेबसाइट पर पहली बार यह गलती नहीं हुई है, पिछले महीने भी टीम इंडिया को नंबर-1 दिखा दिया गया था.

ऐसे टीम इंडिया बन सकती है नंबर-1

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 फरवरी से दिल्ली में टेस्ट मैच खेला जाना है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती है तो वह टेस्ट में नंबर-1 पर आ सकती है. ऐसी स्थिति में भारत के 121 और ऑस्ट्रेलिया के 120 प्वाइंट्स हो जाएंगे. भारत इससे पहले कुछ मौकों पर नंबर-1 रह चुका है. पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया नंबर-1 बनी थी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है. श्रेयस चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं. श्रेयस के खेलने की स्थिति में सूर्यकुमार यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है. बाकी उन्हीं खिलाड़ियों के उतरने की संभावना है जिन्होंने नागपुर टेस्ट में भाग लिया था. दिल्ली टेस्ट मैच भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए भी खास रहने वाला है. इस दूसरे टेस्ट मैच में उतरते ही चेतेश्वर पुजारा 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement