KL Rahul: 'राहुल तीसरे नंबर पर आएगा तो कौन-सा पहाड़ टूट जाएगा', भारत के बैटिंग ऑर्डर पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी है. अभी ओपनिंग को लेकर बहस छिड़ी है, इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने फिर मांग की है कि रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को ही ओपनिंग करनी चाहिए और केएल राहुल को नंबर-3 पर खेलना चाहिए.

Advertisement
KL Rahul (Photo: Getty) KL Rahul (Photo: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:32 PM IST

टी-20 वर्ल्डकप से पहले अधिकतर टीमें इस वक्त टी-20 सीरीज़ खेल रही हैं, एक तरफ भारत-ऑस्ट्रेलिया की जंग चल रही है तो दूसरी ओर इंग्लैंड-पाकिस्तान आमने-सामने हैं. मोहाली में हुए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. 208 रन बनाकर भी भारत मैच हार गया और टीम इंडिया की बॉलिंग की पोल खुल गई. 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने टीम इंडिया की बॉलिंग यूनिट को लताड़ लगाई, साथ ही बैटिंग ऑर्डर पर भी सवाल खड़े कर दिए. दानिश कनेरिया ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि रोहित शर्मा से ओपनिंग करने पर रन नहीं बन रहे हैं, वह शुरुआत ले रहे हैं लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे हैं. 

Advertisement

'रोहित-कोहली ही करें ओपनिंग'

दानिश कनेरिया ने कहा कि अगर बैटिंग ऑर्डर फेल हो रहा है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली से ओपनिंग करवानी चाहिए. क्योंकि तीसरे नंबर पर कोहली से भी कमाल नहीं हो रहा है, केएल राहुल को वन-डाउन भेजा जा सकता है. दानिश कनेरिया बोले कि ऐसा कौन-सा पहाड़ टूट जाएगा अगर केएल राहुल तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आएंगे तो. 

आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया की ओपनिंग को लेकर काफी बहस छिड़ रही है. कई एक्सपर्ट्स ने राय दी है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को ओपनिंग करनी चाहिए, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने साफ किया है कि वर्ल्डकप में रोहित और राहुल ही ओपनिंग करेंगे, अगर जरूरत पड़ी तो कुछ मैच में विराट कोहली से ओपनिंग करवाई जा सकती है. 

बीते कुछ दिनों में केएल राहुल के स्ट्राइक रेट पर काफी सवाल खड़े हुए थे. हालांकि, केएल ने कहा था कि वह इस ओर काम कर रहे हैं. इसका असर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले टी-20 मैच में भी देखने को मिला, जहां केएल राहुल ने सिर्फ 35 बॉल में 55 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement