DC vs RCB, IPL 2026 Highlights: आरसीबी ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा, भुवी-हेजलवुड ने गेंद से बरपाया कहर

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore: टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. दिल्ली की टीम केवल 75 के स्कोर पर ही ढेर हो गई. जिसे आरसीबी ने 7वें ओवर में ही चेज कर लिया.

Advertisement
भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने दिल्ली की कमर तोड़ दी (Photo: ITG) भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने दिल्ली की कमर तोड़ दी (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. जिसमें आरसीबी ने 9 विकेट से जीत हासिल की. ये भिड़ंत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई. जहां टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. दिल्ली की टीम केवल 75 के स्कोर पर ही ढेर हो गई. जिसे आरसीबी ने 7वें ओवर में ही चेज कर लिया.

Advertisement

आरसीबी ने ऐसे किया चेज

76 रनों के जवाब में उतरी आरसीबी की पारी का आगाज विराट कोहली और जैकब बेथल ने किया. बेथल ने 11 गेंद में 20 रन बनाए और तीसरे ओवर में विकेट गंवा बैठे. लेकिन इसके बाद कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने शानदार बल्लेबाजी की.  दोनों ने 7वें ओवर में ही 76 रनों का टोटल चेज कर लिया. कोहली ने लगातार दो छक्के लगाकर आरसीबी को मैच जिताया. कोहली ने 15 गेंद में  नाबाद 23 रन बनाए तो वहीं देवदत्त ने 13 गेंद में नाबाद 34 रन ठोक दिए.

अंक तालिका में मजबूत हुई आरसीबी

इस जीत के साथ ही आरसीबी की अंक तालिका में स्थिति और मजबूत हुई है. अब आरसीबी 8 मैच में 12 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है. वहीं, दिल्ली इस हार के बाद 7वें नंबर पर है, जिसने 8 मैच में केवल 3 जीत हासिल की है.

Advertisement

भुवी-हेजलवुड की घातक गेंदबाजी

दिल्ली के लिए पारी का आगाज केएल राहुल और डेब्यू कर रहे साहिल पराख ने किया. लेकिन भुवनेश्वर ने दूसरी ही गेंद पर साहिल को बोल्ड कर दिया. इसके बाद अगले ओवर में हेजलवुड ने केएल राहुल और समीर रिजवी को आउट किया और अगले ओवर में फिर भुवी ने स्टब्स और अक्षर का विकेट झटक लिया. यानी 2.4 ओवर में ही दिल्ली के 5 विकेट केवल 7 रन पर गिर गए. लेकिन इसके बाद भी दिल्ली की मुसीबत कम नहीं हुई और चौथे ओवर में हेजलवुड ने नीतीश राणा को भी आउट कर दिया. 8 के स्कोर पर दिल्ली के 6 विकेट गिर गए. लेकिन इसके बाड डेविड मिलर और पोरेल ने पारी को संभाला.

लेकिन 9वें ओवर में रसिख ने डेविड मिलर का भी विकेट झटक लिया. मिलर 16 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद दिल्ली की पारी संभल नहीं सकी और 17वें ओवर में केवल 75 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई. आरसीबी की ओर से भुवी ने 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं, जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): साहिल पारख, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement