CSK vs GT, IPL 2026 Highlights: गुजरात ने सीएसके को 8 विकेट से रौंदा, साई ने खेली 87 रनों की पारी

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans IPL Live Cricket Score: IPL 2026 अब आधे चरण पर पहुंच चुका है और अब असली मुकाबला शुरू होता है, जहां प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ तेज हो जाती है. कोई भी टीम दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर नहीं रहना चाहती.

Advertisement
साई सुदर्शन ने 87 रनों की खेली तूफानी पारी (Photo: ITG) साई सुदर्शन ने 87 रनों की खेली तूफानी पारी (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST

आईपीएल 2026 का 37वां मैच रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया. जिसमें गुजरात टाइटन्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की. ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. जहां टॉस जीतकर गुजरात की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. धोनी इस मुकाबले में भी नहीं खेल रहे थे. सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए गायकवाड़ के नाबाद 74 रनों के दम पर गुजरात के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा था. इस टोटल को गुजरात ने 17वें ओवर में ही चेज कर लिया.

Advertisement

साई ने बनाए 87 रन

159 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद शानदार रही. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने कमाल की पारी खेली. पहला विकेट 7वें ओवर में गिरा, जब गिल 33 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद साई ने कमाल की पारी खेली. और बटलर के साथ शानदार साझेदारी की. हालांकि, साई का विकेट 17वें ओवर में गिर गया, लेकिन साई ने 46 गेंद में 87 रनों की पारी खेली. लेकिन इसके दम पर गुजरात ने ये मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. 

ऐसे रही सीएसके की बैटिंग

सीएसके के लिए पारी का आगाज ऋतुराज और संजू ने किया. लेकिन इस मुकाबले में संजू सैमसन केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद उर्विल पटेल 4 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने और सरफराज खाता भी नहीं खोल सके.  इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी सस्ते में निपट गए. ब्रेविस केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए.

Advertisement

लेकिन एक छोर पर ऋतुराज गायकवाड़ टिके रहे. उन्होंने 74 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 158 रन बनाए. 

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह.

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement