विजय के शपथ ग्रहण में आर्मी ड्रेस में पहुंचे अंशुल कम्बोज? अश्विन ने लिए मजे

CSK और LSG मैच से पहले तमिलनाडु CM जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें एक सुरक्षा अधिकारी CSK गेंदबाज अंशुल कम्बोज जैसा दिख रहा था. इस पर रविचंद्रन अश्विन ने मजेदार ट्वीट किया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया.

Advertisement
विजय के शपथ ग्रहण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. (Photo: ITG) विजय के शपथ ग्रहण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

आईपीएल 2026 में रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच एक मुकाबला खेला गया. लेकिन चेपॉक में खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक मजेदार वाकया चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर वायरल हो गई, जिसमें मंच पर खड़ा एक सुरक्षा अधिकारी हूबहू CSK तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज जैसा दिख रहा था.

Advertisement

फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कहना शुरू कर दिया कि “अंशुल कम्बोज पुलिस की ड्यूटी पर पहुंच गए हैं.” देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई और मीम्स की बाढ़ आ गई. इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर Ravichandran Ashwin ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी. 

अश्विन का रिएक्शन वायरल

अश्विन ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ड्यूटी हमेशा पहले आती है, लेकिन मैच वाले दिन यह कुछ ज्यादा हो गया. जल्दी कैब पकड़ो और चेपॉक पहुंचो अंशुल कम्बोज, बड़ा मैच है!” अश्विन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने भी जमकर मजे लिए.

वहीं सीएसके ने भी इस मजाक में हिस्सा लिया. टीम ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, चिंता मत कीजिए, अंशुल कम्बोज यहीं हैं. वीडियो में अंशुल कम्बोज गेंदबाजी करते नजर आए, जिससे साफ हो गया कि वह टीम के साथ मैच की तैयारी में जुटे हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement