IPL से पहले CSK का रियूनियन, ‘Roar 26’ इवेंट में धोनी ने लूटी महफिल, VIDEO

CSK के ‘Roar 26’ इवेंट में पुराने सितारों की वापसी और धोनी की एंट्री ने चेपॉक को जश्न में बदल दिया. फैंस का जबरदस्त प्यार और माही का अंदाज इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत रहा. इस इवेंट में संजू सैमसन और शिवम दुबे को भी सम्मानित किया गया.

Advertisement
CSK के रियूनियन इवेंट में पुराने दिग्गजों ने पीली जर्सी में खेला मैच (Photo: ITG) CSK के रियूनियन इवेंट में पुराने दिग्गजों ने पीली जर्सी में खेला मैच (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के IPL 2026 होम मैच से पहले एम ए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया. रविवार को CSK ने अपने फैंस के लिए खास इवेंट ‘Roar 26’ आयोजित किया, जिसमें टीम के पुराने स्टार खिलाड़ी एक बार फिर पीली जर्सी में नजर आए.

इस इवेंट में मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, ब्रावो, मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, सुरेश रैना जैसे दिग्गज शामिल हुए और मैदान पर उतरकर पुरानी यादें ताजा कर दीं.

Advertisement

धोनी की एंट्री पर गूंज उठा स्टेडियम

लेकिन असली महफिल लूटी MS Dhoni ने. 44 साल के धोनी जैसे ही मैदान पर उतरे, पूरा स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ के नारों से गूंज उठा. एक फैन तो उन्हें देखकर भावुक होकर रोने लगी. यह खास इवेंट ऑस्कर विजेता एआर रहमान के कॉन्सर्ट के साथ और भी खास बन गया.

मस्ती, मजाक और पुराने दिनों की झलक

धोनी इस दौरान पूरी तरह मस्ती के मूड में दिखे. उन्होंने विकेटकीपिंग की और अपने पुराने साथियों के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में खेलते नजर आए.

* माइकल हसी ने बड़े शॉट लगाए
* संजू सैमसन ने मुरलीधरन की गेंद पर छक्का जड़ा
* ब्रावो और धोनी के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिली

एक मौके पर धोनी के पास ब्रावो को स्टंप करने का मौका था, लेकिन उन्होंने मजाकिया अंदाज में ऐसा नहीं किया. बाद में ब्रावो ने गाना गाकर फैंस का मनोरंजन किया और धोनी को गले लगाया.

Advertisement

वर्ल्ड कप हीरोज का सम्मान

धोनी ने इस दौरान T20 वर्ल्ड कप के हीरो शिवम दुबे और संजू सैमसन को सम्मानित किया. साथ ही अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को भी सम्मान मिला. धोनी को लेकर यह भी चर्चा थी कि यह उनका आखिरी IPL सीजन हो सकता है, लेकिन इवेंट में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला.

उन्होंने विकेटकीपिंग भी की और पूरे जोश में नजर आए. ऐसे में माना जा रहा है कि वह इस सीजन में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 14 करोड़ी खिलाड़ी के फैन बने धोनी, ताबड़तोड़ बैटिंग देख दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO

IPL 2026 की तैयारी पूरी

धोनी IPL 2026 के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने फरवरी में रांची से प्रैक्टिस शुरू की और मार्च के पहले हफ्ते में चेन्नई कैंप से जुड़ गए. CSK अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान के खिलाफ खेलेगी, जबकि पहला होम मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement