Harbhajan Singh: पूर्व भारतीय ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने मुंबई के अंधेरी स्थित अपने आलीशान फ्लैट को 17.58 करोड़ की कीमत पर बेच दिया है. रियल स्टेट डील पर नजर रखने वाली Zapkey.com कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जब दिसंबर 2017 में हरभजन ने इस फ्लैट को खरीदा था तब इसकी कीमत 14.5 करोड़ की थी.
रुस्तमजी एलीमेंट्स सोसायटी के 9वें फ्लोर पर स्थित इस अपार्टमेंट का एरिया 2830 Square feet है.
इस फ्लैट के लिए 87.9 लाख रुपए की स्टैंप ड्यूटी दी गई है. इस फ्लैट के साथ इस सोसायटी में खरीदार को 4 पार्किंग स्पेस का फायदा भी मिलेगा. इस बिल्डिंग में 3,4 और 5 BHK के फ्लैट उपलब्ध हैं.
इस बिल्डिंग में खरीदारों को कई सुविधाएं भी मिलेंगी. Zapkey.com के को-फाउंडर संदीप रेड्डी के अनुसार, लग्जरी अपार्टमेंट्स खरीदने के लिए लोग काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. उनकेअनुसार रियल स्टेट सेक्टर एकबार फिर से तेजी पकड़ रहा है.
बता दें कि हरभजन सिंह ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल हरभजन टर्बनेटर सिंह भी शुरू किया है, इसके अलावा हरभजन न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भज्जी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कोच राहुल द्रविड़, कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा मिलकर टीम इंडिया को नई ऊंचाइंयों तक जरूर पहुंचाएंगे.
मुस्तफा शेख