इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स को वर्ल्ड कप टीम से हटाया, ये रही वजह

हेल्स को इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन पिछले सप्ताह यह बात सामने आई कि उन्हें ईसीबी की अनुशासन नीति के तहत दूसरी बार सजा दी गई है.

Advertisement
एलेक्स हेल्स (Getty) एलेक्स हेल्स (Getty)

aajtak.in

  • लंदन,
  • 29 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मैदान से बाहर की गतिविधियों के कारण सोमवार को उन्हें सभी अंतरराष्ट्रीय टीमों से बाहर कर दिया. हेल्स को इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन पिछले सप्ताह यह बात सामने आई कि उन्हें ईसीबी की अनुशासन नीति के तहत दूसरी बार सजा दी गई है.

Advertisement

गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार इस आक्रामक बल्लेबाज पर मनोरंजन के लिए ड्रग लेने के कारण प्रतिबंधित किया गया था. हेल्स के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को पुष्टि की कि नॉटिंघमशायर का यह बल्लेबाज ‘पिछले साल मैदान से बाहर की घटना’ के कारण निलंबित किया गया था.

ईसीबी ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘एलेक्स हेल्स को अंतरराष्ट्रीय सत्र से पूर्व इंग्लैंड की सभी टीमों से हटा दिया गया है.’ यह 30 वर्षीय बल्लेबाज शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ मालहाइड में होने वाले एकमात्र वनडे मैच, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और विश्व कप में नहीं खेल पाएगा.'

ईसीबी के प्रबंध निदेशक (पुरुष क्रिकेट) एशले जाइल्स ने कहा, ‘हमने इस फैसले पर पहुंचने से पहले लंबी और गहन मंत्रणा की. हम इंग्लैंड की टीम में सही माहौल तैयार करना चाहते हैं और टीम के सर्वश्रेष्ठ हित में क्या है इस पर विचार करने की जरूरत है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनका ध्यान भंग न हो और मैदान पर सफल होने के लिये उनकी एकाग्रता बनी रहे,’

उन्होंने कहा, ‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह इंग्लैंड के खिलाड़ी के तौर पर यह एलेक्स के करियर का अंत नहीं है.’ हेल्स ने अब तक 11 टेस्ट, 70 वनडे और 60 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उन्हें सीमित ओवरों का विशेषज्ञ माना जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »