ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका ईरान को इस समझौते के तहत कोई आर्थिक भुगतान नहीं करेगा. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सरकार पर आरोप लगाया कि ओबामा प्रशासन ने ईरान को अरबों डॉलर दिए जिनमें 1.7 अरब नकद शामिल थे. ट्रंप ने कहा है कि प्रस्तावित समझौता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से पूरी तरह रोक देगा और यह समझौता ओबामा के समय की परमाणु डील से अलग होगा.