संविधान को चित्रों से सजाने वाले प्रसिद्ध कलाकार नंदलाल बोस के पोते सुप्रबुद्ध सेन और उनकी पत्नी दीपा सेन का नाम पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से गायब है. शांति निकेतन में रहने वाले इस बुजुर्ग दंपत्ति का कहना है कि उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए और सुनवाई में भाग लिया.