उत्तर भारत के कई राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है. वहीं, शीतलहर के कारण लखनऊ समेत कई जिलों में गलन वाली सर्दी महसूस की जा रही है. लखनऊ में देर रात से मौसम बदल गया.