ईरान की समुद्री सीमा के करीब 700 किलोमीटर दूर अमेरिका ने अपना महाविनाशक युद्धपोत US अब्राहम लिंकन तैनात किया है. इस जहाज के साथ पूरा स्ट्राइक ग्रुप मौजूद है जिसमें लड़ाकू विमान, मिसाइलें और अन्य हथियार शामिल हैं. यह सभी हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस स्थिति से क्षेत्र में तनाव बढ़ा है क्योंकि यह कदम संभावित सैन्य कार्रवाई की तैयारियों को दर्शाता है.