उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान में तेज बढ़ोतरी देखी गई है. इस लिस्ट में मुरादाबाद, बांदा, इटावा और औरैया जैसे शहरों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इसके अलावा प्रयागराज, बदायूं, रामपुर, फतेहपुर, संभल, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मिर्जापुर, अलीगढ़, बलरामपुर, बरेली और वाराणसी में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.