शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल की अपील के बाद बाजार में किफायत का माहौल बन गया है, जिससे घरेलू शेयर बाजार में दबाव महसूस किया गया. सेंसेक्स करीब 900 अंकों तक गिर गया जबकि निफ्टी भी 250 अंकों तक नीचे आ गया. यह गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.