शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने मुंबई मंथन के मंच से बताया कि आज के समय में मराठी मानस एक गहरे संकट में है. मुंबई हमेशा से महाराष्ट्र का अहम हिस्सा रहा है लेकिन सत्तर साल से मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिशें चलाई जा रही हैं. उन्होनें कहा कि कुछ ताकतें अब भी इस क्षेत्र को यूनियन टेरिटोरी बनाना चाहती हैं.