उत्तर प्रदेश सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में रविवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई. यहां मनचले बेटे को बचाने और पुलिस व वादी पक्ष पर दबाव बनाने के लिए एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर पर चढ़कर उसने काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया.