प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस दोनों से चर्चा की है. भारत सरकार ने वहां फंसे नागरिकों को भारत वापस लाने की तैयारी पूरी कर ली है. पहली फ्लाइट दुबई से आ चुकी है लेकिन कुवैत और कतर से अभी तक फ्लाइटें नहीं आ पाई हैं. सरकार लगातार प्रयास कर रही है ताकि सभी फंसे हुए नागरिक जल्द सुरक्षित अपने देश लौट सकें. इस संबंध में सारी व्यवस्थाएं और तैयारियां की जा रही हैं.