पश्चिम बंगाल में ज्हालमुड़ी बेचने वाले एक साधारण दुकानदार की जिंदगी महज 24 घंटे में बदल गई. गया, बिहार के रहने वाले विक्रम कुमार अचानक सुर्खियों में आ गए, जब चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके स्टॉल पर पहुंचे और उनसे बातचीत की. इसके बाद विक्रम का नाम तेजी से सोशल मीडिया और मीडिया में फैल गया.