भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदी को अब 24 मई 2026 तक बढ़ा दिया है. इस फैसले से भारत से खाड़ी देशों की ओर जाने वाली उड़ानों का रास्ता लंबा हो जाएगा. ईंधन और समय की बर्बादी के कारण भारतीय एयरलाइंस को अब तक अरबों का नुकसान हो चुका है. दोनों देशों के बिगड़ते रिश्तों का सीधा असर अब आसमान पर दिख रहा है