दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. तापमान लगातार नए रिकॉर्ड छू रहा है और हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन कई हिस्सों में गर्मी का असर अभी जारी रह सकता है. लोगों के मन में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मानसून कब दस्तक देगा.