बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित एक मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के पताही स्थित बाबा भद्रेश्वर नाथ मंदिर में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया और दान पेटी समेत कई चीजें चोरी कर लिए. जब चोरी का सामान ज्यादा हो गया तो चोरों ने अपने साथियों को कॉल कर ऑटो बुलाया और उसी में दान पेटी व अन्य सामान लादकर फरार हो गए