23 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच था. मैच देखने साक्षी धोनी अपनी बेटी जीवा संग नजर आई थीं. धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए साक्षी-जीवा चियर करते दिखे. इस मचअवेटेड मैच को देखने फिल्मी जगत के कई सितारे स्टेडियम में मौजूद थे. लेकिन लाइमलाइट जीवा ने लूट ली.