मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग अभी भी लापता हैं. श्रद्धालुओं से भरी नाव देवरहा बाबा के दर्शन के लिए जा रही थी, तभी तेज हवा के कारण नाव पांटून पुल से टकराकर पलट गई.