केरल चुनाव के एग्जिट पोल ने सियासी हलचल तेज कर दी है. दस साल बाद सत्ता बदलने के संकेत मिल रहे हैं, जहां यूडीएफ की वापसी और एलडीएफ की गिरावट का अनुमान जताया गया है. अगर ये नतीजे सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ एक चुनावी बदलाव नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति में बड़ा मोड़ होगा, जिसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है.