कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित डुबारे एलीफेंट कैंप में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दो हाथियों की लड़ाई के दौरान तमिलनाडु की 33 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत हो गई. महिला उस समय हाथियों के नहाने के दौरान कैंप में मौजूद थी, तभी अचानक कंचन और मार्थंडा हाथी आपस में भिड़ गए और वह उनकी चपेट में आ गई.