इजराइली सेना ने लेबनान के नेतालनी नदी के उत्तर में स्थित सात कस्बों के लिए निकासी चेतावनी जारी की है. इजराइली सेना ने वहां के लोगों को अरेबिक भाषा में पर्चा देकर सूचित किया कि यदि युद्ध विराम का उल्लंघन हुआ तो हिजबुल्लाह के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई की जाएगी. सेना ने इन सात कस्बों के निवासियों से निवेदन किया है कि वे तुरंत इलाके को खाली कर दें ताकि संभावित हमलों के दौरान जान-माल का नुकसान कम किया जा सके..